फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Voters of 40 to 59 years will apply Vijay Tilak

विजय तिलक लगाएंगे 40 से 59 वर्ष के मतदाता

Mon, 17 Jan 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Voters of 40 to 59 years will apply Vijay Tilak
Voters of 40 to 59 years will apply Vijay Tilak
झांसी। विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों के माथे पर विजय तिलक 40 से 59 वर्ष की आयु के मतदाता लगाएंगे। जिले की मतदाता सूची में इस आयु वर्ग के मतदाताओं संख्या पौने छह लाख से अधिक है। राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र के विशेषज्ञों का कहना है कि इस आयु वर्ग के मतदाता अपने अनुभव और भविष्य को ध्यान में रखते हुए बेहद सोच समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। साथ ही मतदान में भी वे आगे रहते हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। दावेदार एक-एक वोट पर निगाह जमाए हुए हैं। सभी हर वर्ग का वोट हासिल करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। राजनीतिक दलों की ओर से युवाओं से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं तक को अपने पक्ष में लाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। लेकिन, इस चुनाव में सबसे अहम भूमिका 40 से 59 वर्ष की आयु के मतदाता अदा करने जा रहे हैं। जिले की चारों विधानसभाओं के 15,11,525 मतदाताओं में से सर्वाधिक 5,75,725 मतदाता इस आयु वर्ग के ही हैं। माना जाता है कि इस आयु वर्ग के मतदाता बेहद सोच समझकर वोट देते हैं। उनके पास पुराने अनुभव भी होते हैं और भावी पीढ़ी के लिए उम्मीदें भी रखते हैं। सबसे खास बात ये है कि इस आयु वर्ग के मतदाता मतदान में भी आगे रहते हैं।
विज्ञापन

40 से 59 वर्ष की आयु के कहां कितने वोट
बबीना - 1,22,776
झांसी - 1,64,822
मऊरानीपुर - 1,54,068
गरौठा - 1,34,059
परिपक्वता से लेते हैं निर्णय
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. आरबी मौर्य के अनुसार 40 से 59 वर्ष की आयु के ज्यादातर लोग हर निर्णय पूरी परिपक्वता के साथ लेते हैं। इस आयु वर्ग में पहुंचकर देश व समाज के प्रति उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी का अहसास हो जाता है। यही वजह है कि राजनीति विज्ञान विभाग के हिसाब से इस आयु वर्ग के मतदाताओं का वोट बेहद अहम साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य को ध्यान रखकर देते हैं वोट
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. जितेंद्र तिवारी ने बताया कि इस आयु वर्ग के ज्यादातर लोगों का फोकस अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार पर होता है। मतदान भी वे इसी को ध्यान में रखकर करते हैं। इसके अलावा इस आयु वर्ग के लोग क्षेत्रीय व राष्ट्रीय हर गतिविधि पर ध्यान भी रखते हैं। साथ ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के मामले में भी ये आगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed