{"_id":"5cbb78f9bdec22144c194889","slug":"vote-first-and-secend-work-other-priority","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मतदान, फिर कोई दूजा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मतदान, फिर कोई दूजा काम
Sun, 21 Apr 2019 01:24 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
aprajita 100 miliun smiles
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत शनिवार को ‘मतदाता जागरूकता संगोष्ठी’ हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि 29 अप्रैल को सभी का पहला काम मतदान होना चाहिए। मतदान वाला दिन राष्ट्रीय त्योहार है। इसमें सभी वर्गों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। इस दौरान सभी ने मतदान की शपथ ली। साथ ही शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।
संस्था उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन रेलवे कॉलोनी स्थित नीम वाली माता मंदिर पर किया गया। अध्यक्षता करते हुए आचार्य पंकज वशिष्ठ ने कहा कि जिस तरह से हम होली, दिवाली, ईद जैसे पर्व मनाते हैं, ठीक उसी तरह से हमें मतदान पर्व भी मनाना चाहिए। हर वोट हमारे देश की दशा और दिशा तय करता है। परिषद के अध्यक्ष दीपक कश्यप ने कहा कि मतदान संविधान प्रदत्त अधिकार है। ये सभी को समान रूप से दिया गया है। लेकिन, ये हमारा देश के प्रति कर्तव्य भी है। खुद मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
इस मौके पर सुरेश चंद्र तिवारी, सियाराम शरण चतुर्वेदी, रामस्वरूप सुल्लेरे, आर के गोस्वामी, देवेश मिश्रा, जेपी मिश्रा, रामबाबू शर्मा, बलवीर साहू, गीता कृष्णा, मनमोहन कृष्ण, निष्ठा, संचिता, उमा आदि उपस्थित रहीं।