फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vishwakarma Yojana: Artisans from 25 trades to benefit.

विश्वकर्मा योजना : 25 ट्रेडों के कारीगरों को मिलेगा लाभ

Tue, 06 Oct 2026 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Yojana: Artisans from 25 trades to benefit.
झांसी। पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक एवं बाजार से जोड़कर कारीगरों और कामगारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 संचालित की जा रही है। इसमें 25 ट्रेडों से जुड़े कारीगरों को लाभान्वित किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण, प्रमाणपत्र के साथ अधिकतम 15 हजार तक की टूलकिट मिलेगी। बताया गया है कि प्रशिक्षण अवधि में प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को मानदेय, डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने बताया कि इसमें बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, राजमिस्त्री, सुनार, टोकरी बुनकर, हलवाई, मोची एवं धोबी, मूर्तिकार, मालाकार, धोबघाट/धोबाना, भरतभूजा एवं मछुआरा समेत 25 ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से कारीगरों को आगे बढ़ाकर स्थाई स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed