फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vishwakarma society will develop if we come forward with solidarity: Ramchandra

एकजुटता से आगे आने पर होगा विश्वकर्मा समाज का विकास: रामचंद्र

Sun, 10 Oct 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma society will develop if we come forward with solidarity: Ramchandra
झांसी। शनिवार को राज्यसभा सांसद रामचंद्र जागड़ा का अभिनंदन समारोह हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज पिछड़ा हुआ है। समाज के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा।
विज्ञापन

राजकीय संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं, जिससे वे आगे बढ़कर खुद प्रगति करें और समाज के विकास में अपना योगदान दे सकें। शिक्षा के जरिये ही समाज की प्रगति के द्वार खुल सकते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमेंद्र जागड़ा ने कहा कि हमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना होगा। समाज के लोग जागरूक होकर राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे समाज के कमजोर वर्गों की मदद की जा सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाराम विश्वकर्मा ने की। इस मौके पर अवधेश विश्वकर्मा, सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन लालता प्रसाद पांचाल, पत्रकार ओमकार सिंह, सुरेंद्र विश्वकर्मा, लक्ष्मी झा, संतोष विश्वकर्मा आदि ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आदित्य विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, देवेंद्र पांचाल, शंभू दयाल पांचाल, बृजबिहारी ओझा, कोमल झा, रामनिवास झा, भगवत झा, केशरी विश्वकर्मा, देवप्रसाद विश्वकर्मा, हरीमोहन पांचाल, हेमंत पांचाल, राजेंद्र पांचाल, दीपचंद्र, हरगोविंद, हरिओम पांचाल, केके शर्मा, सियाराम पांचाल, आनंद पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed