{"_id":"5ffb66748ebc3e2e70459d25","slug":"visfot-karne-ke-mamle-me-2-aaropi-giraptar-jail-bheja-jhansi-news-jhs185743817","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : ???? ????
जमीन पर विस्फोट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
झांसी। बीते दिनों कोतवाली इलाके की एक जमीन समतल करने को लेकर किए गए विस्फोट मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल दिया है। इस मामले में फरार चल रहे विधायक प्रतिनिधि, भूमाफिया व पार्षद पुलिस के हाथ नहीं आ सके। पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
बुधवार को अंजनी माता मंदिर के पास जमीन समतल कराने के चलते किए गए विस्फोट के मामले में कोतवाली पुलिस ने टकसाल निवासी नगर विधायक रवि शर्मा के प्रतिनिधि दिलीप पांडेय, इतवारीगंज निवासी अजय कुमार यादव, कैलाश रेजीडेंसी निवासी मनमोहन सिंह यादव, इतवारी गंज निवासी पार्षद अविनाश उर्फ अड्डू यादव, लखनऊ के पार्क रोड निवासी रवीश, उनाव गेट स्थित पंचवटी कॉलोनी निवासी भूमाफिया नत्थू कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दबिश के दौरान रविवार को कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी मनमोहन व अजय को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि, इस मामले में फरार चल रहे दिलीप पांडेय, अविनाश, रवीश व नत्थू हाथ नहीं आ सके। फरार चल रहे सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
नगर निगम करेगा जमीन की पड़ताल
बताया गया है कि जिस जमीन पर विस्फोट हुआ है, उस जमीन की जांच करने सोमवार को नगर निगम की टीम जाएगी। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया है कि जांच पूरी कर टीम अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।