फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   relief : chield, senior citizen and ignored woman report negetive

राहत: बच्चे, बुजुर्ग और उपेक्षित महिलाओं की रिपोर्ट निगेटिव

Sat, 04 Jul 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
relief : chield, senior citizen and ignored woman report negetive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo

विज्ञापन
झांसी। आश्रय स्थल व वृद्धाश्रम में कार्यरत सभी बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं व कर्मचारियों के कोरोना सैंपल लिए गए थे, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
खातीबाबा स्थित सेंट ज्यूड फाउंडलिंग होम शिशु विहार में रहने वाले सभी 50 बच्चों व स्टाफ के 16 सदस्यों का टेस्ट कराया गया गया था। इसके अलावा सिविल लाइन स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी मदर टेरेसा होम में 25 बच्चे, 42 उपेक्षित महिलाएं व स्टाफ के 15 लोगों को कोविड परीक्षण किया गया था। इसके अलावा वृद्धाश्रम में रहने वाले 32 पुरुष और 28 महिलाओं का भी परीक्षण हुआ था। राहत की बात ये है कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


किशोर न्याय बोर्ड दो दिन के लिए बंद
झांसी। पुलिस कार्यालय में तैनात एक निरीक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये निरीक्षक दो दिन पहले किसी मामले में बयान दर्ज करने ग्वालियर रोड स्थित किशोर न्याय बोर्ड के कार्यालय पहुंचा था। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार और शनिवार के लिए बोर्ड का कार्यालय बंद कर दिया गया है। अब ये सीधे सोमवार को खुलेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह ने बताया कि बंदी के दरम्यान बोर्ड के कार्यालय में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसके बाद इसे खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed