फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villagers terrified after spotting a crocodile in the pond.

Jhansi News: तालाब में मगरमच्छ नजर आने से ग्रामीण भयभीत

Fri, 21 Aug 2026 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Villagers terrified after spotting a crocodile in the pond.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरबई। कस्बे के आबादी क्षेत्र में स्थित मौर्या तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है।
पशुपालक सुबह-शाम अपने दुधारू पशुओं को पानी पिलाने और नहलाने के लिए तालाब पर पहुंचते थे, लेकिन मगरमच्छ के भय से अब तालाब पर जाना बंद कर दिया है। इसके अलावा तालाब के पास ही कन्या प्राथमिक विद्यालय स्थित है, जिससे तालाब के पास से छोटी-छोटी बच्चियों का रोजाना आना-जाना रहता है। ऐसे में अभिभावकों को भी उनकी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। सबसे अधिक परेशानी तालाब के आसपास रहने वाले परिवारों को हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ की मौजूदगी की जानकारी कई बार वन विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कस्बा निवासी अनिल यादव, घनश्याम वर्मा, सगुन चंद्र प्रजापति, सुभाष वर्मा, श्रीराम प्रजापति, महादेव व्यास, लालसिंह यादव, उदयभान प्रजापति, श्यामलाल वर्मा, मुकेश खंगार, प्रेमचंद्र आदि ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed