फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villagers pelted stones in sand mining dispute at Taherka Ghat, one injured

Jhansi News: टहेरका घाट पर बालू खनन के विवाद में ग्रामीणों ने किया पथराव, एक घायल

Wed, 05 Apr 2023 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers pelted stones in sand mining dispute at Taherka Ghat, one injured
झांसी/ एरच। एरच के टेहरका घाट पर खनन को लेकर ग्रामीण और पट्टा धारक के कर्मचारियों के बीच बुधवार दोपहर जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान फायरिंग के साथ ही खनन के लिए खड़ी मशीनों पर पथराव किया गया। पथराव में एक कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। पथराव की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन, तब तक उपद्रवी भाग निकले। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पट्टेधारक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एरच के शमशेर पुरा खदान का ठेका राजस्थान की शिवा कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास है लेकिन, अभी कंपनी को ओटीपी जारी नहीं हुई है। कंपनी ने कई कर्मचारियों को यहां तैनात किया है। बुधवार दोपहर कर्मचारियों को तमाम ग्रामीणों के घाट से बालू निकालने की सूचना मिली। इस पर कर्मचारी एलएनटी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गए और ग्रामीण बालू निकालकर न ले जा पाएं इसलिए घाट से निकले रास्ते की खोदाई कराने लगे। यह देख ग्रामीण भड़क गए। बड़ी संख्या में वहां ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों के साथ कर्मचारियों की तू-तू-मैं-मैं शुरू हो गई। विवाद के दौरान ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव होते ही भगदड़ मच गई। कर्मचारी भी जान बचाकर भागने लगे। ग्रामीणों ने वहां खड़ी एलएंडटी मशीन को निशाना बनाते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों ने फायर किया लेकिन, कर्मचारी इस बात से इंकार कर रहे हैं। पथराव में चालक मुहीद निवासी लोहरेटा नरैनी जिला बांदा घायल हो गया। सूचना मिलने पर एरच थाने की पुलिस भी पहुंच गई। तब तक लोग वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

कर्मचारियों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फायरिंग संबंधी साक्ष्य मौके पर नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीनाथ सोनी
एसपी आरए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed