फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villagers in a state of panic due to the presence of a crocodile in Maurya Pond.

Jhansi News: मौर्य तालाब में मगरमच्छ होने से दहशत में ग्रामीण

Sun, 30 Aug 2026 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers in a state of panic due to the presence of a crocodile in Maurya Pond.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरबई। मौर्या तालाब में मगरमच्छ होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। जबकि, इस तालाब में आने वाले दिनों में महिलाएं मौर विसर्जन के लिए जाएंगी। इसके अलावा तालाब के एक ओर भगवती स्वरूपानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और दूसरी ओर कन्या प्राथमिक विद्यालय है, जिससे तालाब के पास से बच्चों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। प्राचार्य जानकी प्रसाद गौतम ने बताया कि कोई बच्चा तालाब के पास न जाए, इसकी निगरानी की जाती है। हालांकि, वन विभाग ने मगरमच्छ पकड़ने के लिए तालाब किनारे पिंजरा रखवा दिया है, लेकिन उसकी निगरानी नहीं की जा रही है। हालात यह हैं कि मगरमच्छ के डर से पशुपालक भी अपने पशुओं को तालाब पर नहीं ले जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक वर्ष से मगरमच्छ की जानकारी वन विभाग को दी जा रही है, लेकिन अभी तक उसे पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय अनिल यादव, घनश्याम वर्मा, सगुन चंद्र प्रजापति, सुभाष वर्मा, श्रीराम प्रजापति, महादेव व्यास, लालसिंह यादव, उदयभान प्रजापति, श्यामलाल वर्मा, मुकेश खंगार और प्रेमचंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में ककरबई थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से भी वन विभाग को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed