फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Village head's drug dealer brother dies in road accident

Jhansi News: ग्राम प्रधान के दवा कारोबारी भाई की सड़क हादसे में मौत

Sun, 05 May 2024 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Village head's drug dealer brother dies in road accident
झांसी आते वक्त बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परिवार में कोहराम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। टहरौली किला के ग्राम प्रधान के दवा कारोबारी भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से झांसी आ रहे थे। चिरगांव के ध्वानी गांव के पास बेकाबू वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचाने से पहले उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।


टहरौली किला गांव निवासी अनिल जैन (50) पुत्र सुरेश जैन परिवार के साथ शिवाजी नगर में रहते थे। वह दवा का कारोबार करते थे। उनके छोटे भाई अमित जैन टहरौली किला गांव के प्रधान हैं। परिजनों के मुताबिक अनिल शुक्रवार शाम पिता एवं भाई से मिलने गांव आए थे। शनिवार सुबह बाइक से झांसी जा रहे थे। जैसे ही बेतवा पुल पार करके ध्वानी गांव के आगे पहुंचे तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनिल सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। उनके सिर, हाथ और पांव में गहरी चोट आई। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। घायल अनिल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अनिल के परिवार में पत्नी रजनी समेत बेटा आर्यन एवं अविरल हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed