फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Village head's nephew shot in election rivalry

चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के भतीजे को गोली मारी

Mon, 18 Jul 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Village head's nephew shot in election rivalry
झांसी। बड़ागांव थाना इलाके में शनिवार की देर रात चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के भतीजे को गोली मार दी गई, जिससे वह घायल हो गया। इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम टांकोरी निवासी दीपक यादव का पुत्र लला उर्फ अंकित यादव (25) शनिवार की शाम अन्ना जानवरों से रखवाली करने के लिए अपने खेत पर गया हुआ था। रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे वह वापस घर लौट रहा था। रास्ते में वह लघुशंका के लिए रुका। आरोप है कि इसी दरम्यान उसे गांव के जितेंद्र वंशकार, रोहित वंशकार व राहुल शर्मा ने घेर लिया। तीनों लला से गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर जितेंद्र वंशकार ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पास की एक महिला बाहर निकल आई। उसे देख तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

यहां घायल ने बताया कि ग्राम प्रधान के चुनाव से उसकी विपक्षियों से रंजिश चली आ रही है। चुनाव में उनके रिश्ते की चाची गंगा यादव खड़ी हुईं थीं, जो बाद में चुनाव जीतीं। जबकि, विपक्षियों ने भी एक प्रत्याशी को मैदान में उतारा था। विपक्षी उससे अपने प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन चाहते थे। न करने पर वे रंजिश रखने लगे थे। इसी के चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है दोनों पक्षों में विवाद
झांसी। बड़ागांव थाना पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका था। उक्त घटना के आरोपी राहुल शर्मा के पिता की ओर से लला उर्फ अंकित यादव पर 2019 में एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अलावा दूसरे आरोपी जितेंद्र व रोहित वंशकार की मां ने एससी /एसटी एक्ट के तहत कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें लला भी एक आरोपी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed