फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Video of employee drinking and dancing in women's hospital goes viral

Jhansi: झांसी महिला अस्पताल में कर्मचारी ने शराब पीकर किया डांस, साथी बोले-बहुत बढ़िया छा गए...

Sun, 07 Aug 2022 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2022 01:03 AM IST
सार

वीडियो में शराब पीने वाला कर्मचारी जमकर थिरकता हुआ दिख रहा है। उसके साथी ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बहुत बढ़िया छा गए। इसके अलावा तेज-तेज हंसने की आवाजें सुनाई दे रही हैैं। ये नजारा देखकर कोई सोच नहीं सकता कि दिन के उजाले में शराब पीकर झूमने का ये वीडियो महिला अस्पताल का हो सकता है।

विज्ञापन
Video of employee drinking and dancing in women's hospital goes viral
झांसी के महिला अस्पताल में डांस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी के महिला अस्पताल में शराब पीकर डांस करते हुए एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि सीएमएस चैंबर के बगल में शराब पी जा रही है। तेज गाना बजाते हुए कर्मचारी शराब का ग्लास हाथ में थामकर और नमकीन खाते हुए डांस कर रहा है। वहीं, सीएमएस का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना के बारे में जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन


महिला अस्पताल जहां पर महिलाओं का आना-जाना हर समय बना रहता है, वहां पर शराब के नशे में झूमते हुए कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ है। ये वीडियो कब का है और किसने बनाया है, ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। मगर इस वायरल वीडियो ने अस्पताल में अनुशासनहीनता चरम पर होने की मुहर लगा दी है। वीडियो देखकर लगता है कि यहां न तो अधिकारियों का किसी कर्मचारी में खौफ है और न ही कार्रवाई का डर। बताया गया कि सीएमएस चैंबर के बगल में जहां पहले संपूर्णा क्लीनिक चलती थी, वहां पर एक कर्मचारी तेज गाना बजाते हुए डांस कर रहा है। वहां पर कई और लोग भी मौजूद हैं। कर्मचारी का एक साथी शराब का पैक बनाकर उसे देता है। फिर चकना हो जाए कहता हुआ नमकीन खिलाता है।
विज्ञापन


वीडियो में शराब पीने वाला कर्मचारी जमकर थिरकता हुआ दिख रहा है। उसके साथी ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बहुत बढ़िया छा गए। इसके अलावा तेज-तेज हंसने की आवाजें सुनाई दे रही हैैं। ये नजारा देखकर कोई सोच नहीं सकता कि दिन के उजाले में शराब पीकर झूमने का ये वीडियो महिला अस्पताल का हो सकता है। वहीं, इस मामले में सीएमएस डॉ. सुमन का कहना है कि उन्हें किसी भी वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। वीडियो देखने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed