फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vegetables out of reach of common man

आम लोगों की थाली से गायब हो रहीं सब्जियां

Sat, 03 Aug 2019 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
vegetables out of reach of common man
आम लोगों की थाली से गायब हो रहीं सब्जियां
विज्ञापन

झांसी। सावन के महीने में सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। भिंडी, आलू समेत कुछ सब्जियां छोड़कर ज्यादातर सब्जियों के दाम 30 रुपये से लेेकर 300 रुपये तक पहुंच गए हैं। ऐसे में आम लोगों की थाली में सब्जी गायब हो रही है।
सावन में सब्जियों के भाव बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। महानगर के सब्जी बाजार में इन दिनों परवल, बैंगन, भिंडी, टमाटर सहित कई सब्जियां हैं लेकिन इनमें से भिंड़ी, आलू के अलावा अन्य सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। हरा धनिया 150 रुपये किलो तो अदरक 300 रुपये किलो फुटकर में बिक रहा है। इसके अलावा प्याज, टमाटर के दामों में भी 10 से 15 रुपये की वृद्धि हो गई है। सब्जी विक्रेता राजेंद्र एवं मोहन के अनुसार भाव अभी और बढे़ंगे। क्योंकि बरसात के कारण महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व पंजाब आदि राज्यों से सब्जियां नहीं आ पा रही हैं। वर्तमान में बुंदेलखंड से ही सब्जियां आ रही हैं।
विज्ञापन

महंगाई से कम हुई अदरक की खपत
महानगर में अदरक का स्वाद लोगों के लिए काफी महंगा हो गया हैं। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार अधिकांश घरों में अदरक का उपयोग चाय में किया जाता है लेकिन इसके महंगे होने से इसकी बिक्री में काफी कमी आ गई है। वर्तमान में 300 रुपये किलो तक अदरक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सब्जियों के फुटकर में भाव
सब्जी वर्तमान भाव 10 दिन पहले के भाव
टमाटर 60 40
अदरक 300 200
भिंडी 20 30
लौकी 30 20
करेला 40 40
कद्दू 30 30
बैंगन 40 40
अरबी 40 30
धनिया 150 130
नींबू 40 60
तुरई 50 30
प्याज 30 20
पालक 40 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed