फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Veerangana Laxmibai station is building a cantonment, only passengers got permission to go

छावनी बना रहा वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन, यात्रियों को ही जाने की मिली इजाजत

Sat, 18 Jun 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Veerangana Laxmibai station is building a cantonment, only passengers got permission to go
झांसी। अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार सुबह से ही वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के अंदर एवं बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसएसपी शिवहरी मीना ने खुद पहुंचकर स्टेशन परिसर का जायजा लिया। स्टेशन के आने एवं जाने वाले सभी रास्तों में भारी मात्रा मेें सिविल पुलिस बल तैनात किया गया था। गेट पर कड़ाई से चेकिंग के बाद ही यात्रियों को अंदर जाने दिया गया। सिर्फ यात्रियों एवं प्लेटफार्म टिकट धारकों को ही जाने की इजाजत दी जा रही थी। स्टेशन के अंदर भी आरपीएफ एवं जीआरपी ने निगरानी गश्त लगाई। आरपीएफ कमांडेंट आलोक कुमार एवं जीआरपी (एसपी) इमरान खान भी कई घंटे तक स्टेशन पर ही डटे रहे। आरपीएफ एवं जीआरपी ने प्लेटफार्म एक से लेकर प्लेटफार्म चार के बीच सघन तलाशी अभियान चलाया। स्टेशन के आगरा छोर पर निगरानी के लिए आरपीएफ जवान तैनात किए गए थे। इंस्पेक्टर रविंद्र कौशिक के मुताबिक स्टेशन पर चौबीस घंटे के लिए अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

अभी हमारी प्राथमिकता स्टेशन एवं रेल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। गड़बड़ी मिलने की सूचना पर तत्काल वहां फोर्स तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

आलोक कुमार
कमांडेंट, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed