फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vat savitri vrat puja

सुहागिनों ने सुनी सावित्री-सत्यवान की अमर कथा

Sat, 23 May 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
vat savitri vrat puja
सिद्वेश्वर मंदिर परिसर में लगे वट वृक्ष की वट सावित्री अमावस्या के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने बर
झांसी। ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर शुक्रवार को वट सावित्री व्रत और शनि देव जयंती मनाई गई। लॉकडाउन के कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रही। हालांकि, शनि मंदिरों में पुजारियों ने भगवान शनिदेव का तेल से अभिषेक, श्रृंगार कर आरती की। वहीं, सुहागिन महिलाओं ने बरगद के पेड़ की पूजा कर ईश्वर से अपने पति की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन

महानगर में शनि जयंती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। शनिदेव की कृपा पाने के लिए लोगों ने रुपये, तेल, वस्त्र आदि दान किए। झरना गेट, माधो बेडियां सहित अन्य जगहों पर बने शनि मंदिरों में वैदिक मंत्रों के बीच पुजारियों ने अभिषेक, श्रृंगार किया और आरती की। लॉकडाउन के चलते मंदिरों में लोगों के प्रवेश पर पूर्णत: रोक रही। हालांकि श्रद्धालुओं को सोशल साइट्स के माध्यम से भगवान के दिव्य दर्शन कराए गए। क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ एवं युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष अजीत राय, महंत भरत दास, कार्तिक दास ने शनि पूजन कर जरूरतमंदों को भोजन एवं राशन वितरण किया। इधर वट सावित्री अमावस्या पर्व को मनाते हुए सुहागिन महिलाओं ने बरगद की पूजा अर्चना की। सावित्री और सत्यवान की अमर कथा को सुना। पानी वाली धर्मशाला, बीकेडी चौराहा, रेलवे कॉलोनी स्थित धर्मस्थलों सहित महानगर में कई जगहों पर मौजूद बरगद के पेड़ों की महिलाओं ने पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed