फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Varanasi's Shalini topped the state in B.Ed entrance exam

Jhansi News: बीएड प्रवेश परीक्षा में वाराणसी की शालिनी रहीं प्रदेश में अव्वल

Sat, 01 Jul 2023 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Varanasi's Shalini topped the state in B.Ed entrance exam
- टॉप टेन सूची में छह छात्रों व चार छात्राओं ने बनाई जगह
विज्ञापन


- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा के 15 दिन के भीतर जारी किया परिणाम



- प्रदेश के 1108 परीक्षा केंद्रों पर 4,22,871 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शुक्रवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें वाराणसी की शालिनी पटेल ने प्रवेश में टॉप किया। जबकि, टॉप टेन की सूची में छह छात्र व चार छात्राओं ने जगह बनाई।



बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा 15 जून को बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रदेश के 75 जिलों में बनाए गए 1108 परीक्षा केंद्रों पर 4,22,871 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जबकि, 50,012 अनुपस्थित रहे थे। शासन के निर्देश पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा रिकॉर्ड 15 दिनों में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया, जिसमें 370 अंक हासिल कर वाराणसी की शालिनी पटेल (कला वर्ग) ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि, दूसरे पर 360 अंकों के साथ कानपुर नगर के राहुल कुमार (कृषि वर्ग) और तीसरे स्थान पर 355 अंक प्राप्त कर प्रयागराज के मातवेश्वरी प्रसाद (कला वर्ग) रहे। टॉप टेन सूची में प्रयागराज के तीन और अलीगढ़ व वाराणसी के दो-दो अभ्यर्थियों ने जगह बनाई। इसके अलावा मथुरा, चंदौली, कानपुर नगर के एक-एक अभ्यर्थी जगह बनाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम जारी करते हुए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश कुमार पांडेय ने कहा कि पहली बार बीएड प्रवेश परीक्षा में आधुनिक सर्विलांस सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रियल टाइम बायोमेट्रिक अटेंडेंस ली गई थी। इसके बाद विश्वविद्यालय की टीम ने दिन-रात एक कर महज 15 दिनों में ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। सफल अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन के लिए अब काउंसलिंग 10 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह रहे टॉप टेन अभ्यर्थी



-----------------

नाम वर्ग अंक जनपद



1- शालिनी पटेल कला 370.66 वाराणसी

2- राहुल कुमार कृषि 360.00 कानपुर नगर



3- मातेश्वरी प्रसाद कला 355.33 प्रयागराज

4- ज्योति सिंह वाणिज्य 352.67 मथुरा



5- शारदा कला 350.67 अलीगढ़

6- ज्ञानेंद्र कुमार सिंह कला 350.00 चंदौली



7- अनामिका यादव वाणिज्य 347.33 वाराणसी

8- धीरज पाल कला 346.67 प्रयागराज



9- अमित कुमार यादव कला 344.00 प्रयागराज

10- सचिन कुमार कला 342.67 अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed