{"_id":"62717de46568213461643b31","slug":"vande-bharat-will-run-from-delhi-to-khajuraho-via-jhansi-jhansi-news-jhs2199481137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से झांसी होते हुए खजुराहो तक चलेगी वंदे भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से झांसी होते हुए खजुराहो तक चलेगी वंदे भारत
विज्ञापन
झांसी। आने वाले दिनों में दिल्ली से झांसी होते हुए खजुराहो तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसकी घोषणा पिछले माह यहां आए रेल मंत्री ने की थी। घोषणा को अमलीजामा पहनाने की तैयारियां तेजी से जारी हैं। इस ट्रेन के चलने से क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही यात्रियों की सहूलियतें भी बढ़ेंगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से स्वदेशी है। यह देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। अप्रैल में झांसी रेल मंडल के दौरे के दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने खजुराहो को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने की घोषणा की थी। रेल मंत्री की घोषणा को मूर्त रूप देने की तैयारी है। माना जा रहा है ये ट्रेन दिल्ली से खजुराहो के बीच झांसी होते हुए चलाई जाएगी। दिल्ली से खजुराहो के बीच छह सौ किलोमीटर की दूरी में इस ट्रेन का केवल दो स्टेशनों पर आगरा व झांसी में ठहराव होगा। इस ट्रेन का झांसी से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। हालांकि, रूट अभी तय नहीं किया गया है।
अगस्त माह तक वंदे भारत ट्रेन मिल सकती है। तब तक खजुराहो तक के ट्रैक का विद्युतीकरण भी हो जाएगा। इस ट्रेन का रूट क्या होगा, ये अभी तय नहीं है।
- डा. शिवम शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी - रेलवे