फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vande Bharat ran from Khajuraho to Delhi...great welcome

Jhansi News: खजुराहो से दिल्ली तक दौड़ी वंदेभारत... खूब हुआ स्वागत

Wed, 13 Mar 2024 03:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat ran from Khajuraho to Delhi...great welcome
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड की पहली सेमी हाईस्पीड वंदेभारत एक्सप्रेस मंगलवार को खजुराहो से दिल्ली तक दौड़ी। केसरिया रंग में रंगी और फूलों, गुब्बारों से सजी वंदेभारत एक्सप्रेस को देख यात्री उत्साहित नजर आए। पहले दिन ट्रेन में स्कूली बच्चों और कलाकारों ने सफर किया। वहीं जगह-जगह स्टेशनों पर ट्रेन और यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर मंगलवार सुबह 9:15 बजे केसरिया वंदेभारत एक्सप्रेस को खजुराहो से दिल्ली के लिए रवाना किया। खजुराहो से झांसी और आगरा तक ट्रेन में 462 स्कूली बच्चों ने सफर किया। ट्रेन सबसे पहले सुबह 10:09 बजे छतरपुर स्टेशन पहुंची। यहां केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने ट्रेन और यात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद ट्रेन टीकमगढ़, ललितपुर होते हुए 1:41 बजे झांसी पहुंची। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही वंदेमातरम, जय भारत के नारे गूंजने लगे। झांसी स्टेशन पर ट्रेन से उतरे स्कूली बच्चों और यात्रियों का अभिनंदन किया गया। माउंट लिट्रा जी स्कूल के बच्चों ने बैंंड वादन किया। करीब 15 मिनट के ठहराव के बाद वंदेभारत एक्सप्रेस को 1:56 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा, सांसद अनुराग शर्मा, डीआरएम दीपक सिन्हा ने तिरंगा दिखाकर ग्वालियर के लिए रवाना किया। ट्रेन का दतिया, ग्वालियर, आगरा कैंट स्टेशन पर भी स्वागत किया गया। ट्रेन शाम 7:12 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंची।
विज्ञापन

------------
झांसी के स्टाफ के हाथ रही कमान
वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन की कमान झांसी रेल मंडल के स्टाफ के हाथ रही। ट्रेन को खजुराहो से झांसी तक ट्रेन मैनेजर प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में झांसी के स्टाफ ने संचालित किया। इस दौरान सीटीआई सुबोध खांडेकर, अशोक त्रिपाठी, नंदकिशोर बतौर टिकट चेकिंग स्टाफ तैनात रहे। इसके बाद झांसी से हजरत निजामुद्दीन तक ट्रेन को ट्रेन मैनेजर आरए खान के नेतृत्व में लोको पायलट आइजे सिंह, परवेज गौतम, लोको इंस्पेक्टर अमित कपूर, टीआई निशीथ माथुर, एडीईई आरएस सारंग सक्सेना लेकर गए। वहीं ट्रेन में सीटीआई एसके जैन, डिप्टी सीटीआई दीपक रिछारिया, देवेंद्र सिंह बतौर टिकट चेकिंग स्टाफ तैनात रहे। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी का स्टाफ तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
झांसी से दिल्ली तक ट्रेन ने भरी रफ्तार
वंदेभारत एक्सप्रेस का शुभारंभ संचालन के दौरान अपनी पूरी रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ी। ट्रेन की रफ्तार खजुराहो से झांसी तक 110 किमी प्रतिघंटा और झांसी से दिल्ली तक 130 किमी प्रतिघंटा रही। इसके चलते ट्रेन कई स्टेशनों पर निर्धारित समय से पहले ही पहुंच गई।
--------------
सेल्फी लेने की होड़, युवाओं ने बनाई रील्स
ट्रेन में ललितपुर से झांसी तक केवी-3 झांसी, आईटीआई ललितपुर के विद्यार्थियों ने सफर किया। जबकि झांसी से ग्वालियर तक माउंट लिट्रा जी स्कूल और अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने यात्रा की। सेमी हाईस्पीड और आधुनिक ट्रेन में सफर के दौरान बच्चों ने खूब मस्ती की। इसके अलावा ट्रेन में युवाओं ने जमकर रील्स बनाई। इसके अलावा ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के दौरान तमाम लाेगों ने सेल्फी ली। कई युवाओं ने व्लोग शूट किया।
------------
मजदूर ने भी किया सफर
वंदेभारत एक्सप्रेस में स्कूली बच्चों के अलावा एक मजदूर परिवार ने भी सफर किया। टीकमगढ़ स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए परिवार के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहे रामू गलती से वंदेभारत एक्सप्रेस में चढ़ गए। ट्रेन जब चल पड़ी तो उन्होंने टीटीई से गलती से ट्रेन में चढ़ने की बात कही। इस पर टीटीई ने उनको सीट मुहैया कराई। रामू ने परिवार के साथ दिल्ली तक सफर किया।

----------
बोले लोग
बुंदेलखंड के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस बड़ी सौगात है। ट्रेन में टीकमगढ़ से झांसी तक सफर किया। - लाल साहेब चौधरी
----------
वंदेभारत एक्सप्रेस में सीटें काफी आरामदायक हैं। इस ट्रेन से बुंदेलखंड में पर्यटक ज्यादा आएंगे। - सुमन शिवहरे
---------
ट्रेन में ललितपुर से आगरा तक सफर कर रहीं हूं। वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान काफी अच्छा लगा। - आशा कुशवाहा
---------
वंदेभारत एक्सप्रेस पूरी तरह आरामदायक है। ट्रेन में ग्वालियर तक सफर किया। इसमें काफी सुविधाएं हैं। - राम राजा।
--------
झांसी काे दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस मिली है। प्रीमियम ट्रेनों के संचालन से बुंदेलखंड का विकास होगा। - दीपक
-----------
ट्रेन में ललितपुर से झांसी तक आए। काफी सुविधाजनक सफर रहा। नाश्ता और खाना भी मिला। - आयुषी
----------
वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर करने का सपना पूरा हुआ है। इस ट्रेन में कई सारी सुविधाएं हैं। - मीनाक्षी अग्रवाल
-------------
15 मार्च से नियमित चलेगी वंदेभारत
खजुराहो-निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस 15 मार्च से नियमित चलेगी। गाड़ी संख्या 22470 हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस 15 मार्च को हजरत निजामुद्दीन से सुबह छह बजे चलकर आगरा, ग्वालियर होते हुए सुबह 10:35 बजे झांसी पहुंचेगी। यहां पर पांच मिनट के ठहराव के बाद 10:40 बजे प्रस्थान कर 11:40 बजे ललितपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद टीकमगढ़, छतरपुर स्टेशन पर ठहराव के बाद 14:20 बजे खजुराहो पहुंचेगी। इसके बाद गाड़ी संख्या 22469 खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस 15 मार्च को 14:50 बजे चलकर 17:10 बजे ललितपुर और 18:20 बजे झांसी पहुंचेगी। इसके बाद रात 23:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। ट्रेन में सात एसी चेयरकार और एग्जिक्यूटिव क्लास का एक कोच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed