{"_id":"6247485441b1fb499c22d316","slug":"vaccination-of-children-will-pick-up-speed-camps-will-be-held-in-schools-jhansi-news-jhs2178224134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का टीकाकरण पकड़ेगा रफ्तार, स्कूलों में लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का टीकाकरण पकड़ेगा रफ्तार, स्कूलों में लगेंगे शिविर
विज्ञापन
झांसी। 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण अब फिर से रफ्तार पकड़ेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्कूलों में फिर से टीकाकरण शिविर लगाएगा। जिले के लगभग 300 स्कूलों से स्वास्थ्य विभाग जल्द बातचीत शुरू करेगा।
झांसी में 12 से 14 साल के 84660 बच्चों का टीकाकरण होना है। शुक्रवार को अलग-अलग केंद्रों पर 757 बच्चों ने वैक्सीन लगवाई। अब तक जिले में 4960 बच्चों को टीका लग चुका है। हालांकि, ये रफ्तार धीमी है। पल्स पोलियो अभियान खत्म होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के टीकाकरण को गति देने के लिए फिर से स्कूलों में ड्राइव शुरू करने का फैसला लिया है। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को स्कूलों से समन्वय बनाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि ग्रामीण स्तर पर टीकाकरण की रफ्तार शहर की तुलना में कम है।
किशोरों के वैक्सीनेशन में मिल चुकी सफलता
स्कूलों में वैक्सीनेशन कैंप लगाने से 15 से 17 साल के किशोरों का टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने में स्वास्थ्य विभाग को काफी मदद मिली। जिले के 296 स्कूलों में 77282 किशोरों को वैक्सीन लगवाई गई, जबकि शासन से 1.40 लाख किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। ऐसे में 60 फीसदी लक्ष्य तो स्कूलों में ही शिविर लगाने से पूरा हो गया।
विज्ञापन
12 से 14 साल के लगभग 77000 बच्चों को अभी कोरोना की पहली डोज लगनी बाकी है। ऐसे में जल्द ही स्कूलों में वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू की जाएगी। इसके लिए टीमों का गठन होगा। सीएचसी प्रभारियों को भी निर्देश दिए जा रहे हैं। - डॉ. रविशंकर, जिला टीकाकरण अधिकारी।