फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uproar over bone fragments found in veg biryani, samples taken

Jhansi News: वेज बिरयानी में हड्डी के टुकड़े मिलने पर हंगामा, नमूने लिए गए

Fri, 28 Feb 2025 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar over bone fragments found in veg biryani, samples taken

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर कोतवाली थाना इलाके में स्थित हैदराबादी बिरयानी की दुकान से ली गई बिरयानी में हड्डी के टुकड़े मिलने की शिकायत से मामला गरमा गया। शिकायत पर नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस पहुंच गई। मौके पर खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम को भी बुला लिया गया। दुकान से नमूने लिए गए हैं। दुकान को बंद करा दिया गया है।

आशिक चौराहे के पास हैदराबादी बिरयानी के नाम से बिरयानी की दुकान स्थित है। बुधवार की शाम राष्ट्रभक्त संगठन के अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने पुलिस को बताया कि बिरयानी में कई ग्राहकों को हड्डी के टुकड़े मिल रहे हैं। इस पर मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। कोतवाली पुलिस और नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा मौके पर पहुंच गए। नगर मजिस्ट्रेट ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। टीम ने दुकान से बिरयानी के नमूने इकट्ठे किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिरयानी में हड्डी मिलने की शिकायत आई थी। फिलहाल दुकान को बंद करा दिया गया है। दुकान से बिरयानी के नमूने भी लिए गए हैं।ा
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed