{"_id":"5aa833414f1c1bb3758b5582","slug":"upa-colobration","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा: नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा: नसीमुद्दीन
Jhansi
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
sports
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस किसी दूसरे राजनीतिक दल से गठबंधन करेगी या नहीं, इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा। कांग्रेस का जहाज न डूबा था, न है और न डूबेगा। जो लोग ऐसा सोचते हैं, उनकी बड़ी भूल है। वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार झांसी आए पूर्व मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के झांसी को कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है। मेडिकल कालेज हो या रेलवे, यह सब कुछ कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में जूनियर कार्यकर्ता बनकर काम करेंगे। अब सिर्फ कांग्रेस में ही रहेंगे। किसी और पार्टी में जाऊं या सोचूं तो पाप है। भारतीय जनता पार्टी के 1984 में दो सांसद थे, 1989 में 88 सांसद हो गए व अब पूर्ण बहुमत में आ गई, लेकिन इसके पीछे सांप्रदायिक सोच है। केंद्र सरकार को चार साल बीत गए, पर अच्छे दिन कहां हैं, यह बताने वाला कोई नहीं है। कांग्रेस ने ही देश व प्रदेश के लिए कुर्बानियां दी हैं।