फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   up weather update rain and hailstorm in Jhansi

Jhansi Rain: झांसी में मौसम हुआ कूल-कूल, बरसात के साथ आसमान से गिरे ओले; गेहूं की खेती को नुकसानझांसी में मौसम

Sat, 13 Apr 2024 06:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 06:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग की ओर से तेज हवाएं और बारिश होने की चेतावनी जारी है। इसी बीच झांसी में आज बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन
up weather update rain and hailstorm in Jhansi
बरसात के साथ ओले गिरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार की शाम अचानक तेज बारिश के साथ जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि शुरू हो गई। इससे किसानों के खेतों में रखी कटी फसलों को खासा नुकसान पहुंचा हैं। सबसे ज्यादा नुकसान झांसी सदर तहसील के रक्सा क्षेत्र के गांवों में हुआ है। इसके लिए ललितपुर जनपद में भी कहीं-कहीं फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों तक मौसम का यही हाल रहने के आसार हैं। बता दें कि दो मार्च को भी यहां बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इससे 145 गांवों की 50 हजार हेक्टेअर से अधिक में लगी गेहूं की फसल खराब हो गई थी। 83 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया था। अभी सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया भी नहीं जा सका है और एक बार फिर किसानों को कुदरत की मार का सामना करना पड़ गया।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने 13 और 14 अप्रैल के लिए प्रदेश के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी-पानी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी आसार जताए हैं। वहीं मथुरा में शनिवार से तीन दिन तक जिले में तेज हवाएं और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया। ये जानकारी मौसम केंद्र प्रमुख लखनऊ द्वारा जारी की गई है। जारी किए गए अलर्ट में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। 

इन इलाकों में बारिश
कानपुर, चुर्क, गाजीपुर, सुल्तानपुर समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार को बूंदाबांदी भी हुई। वहीं लखनऊ में दोपहर बाद अचानक बादलों ने डेरा डाला और तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग ने भी बीच 13 और 14 अप्रैल के लिए प्रदेश के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी-पानी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी आसार जताए हैं।

विज्ञापन

इन इलाकों में येलो अलर्ट
अलीगढ़, बदायूं, बागपत, बुलंदशहर, इटावा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, जालौन, हाथरस, झांसी, ललितपुर, महोबा, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के इलाकों में तेज झोंकेदार हवा, मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना। आगरा, अमरोहा, बरेली, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर व आसपास बिजली गिरने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed