फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Weather Kanpur was hottest in state with temperature of 46.8 degree celsius

UP Weather: 46.8°C तापमान के साथ प्रदेश में कानपुर रहा सबसे गर्म, प्रयागराज दूसरा तो झांसी रहा तीसरे स्थान पर

Mon, 03 Jun 2024 09:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Jun 2024 09:20 PM IST
सार

प्रदेश में कानपुर सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, 45.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहने से प्रयागराज दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी प्रदेश का तीसरा गर्म जिला रहा। 

विज्ञापन
UP Weather Kanpur was hottest in state with temperature of 46.8 degree celsius
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा खत्म हो चुके हैं। इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहने से झांसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस होने से सबसे गर्म रात रहने के मामले में झांसी का दूसरा स्थान रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

झांसी में 25 मई से दो जून तक नौतपा के दौरान प्रचंड गर्मी पड़ी। इन दिनों में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से मई की गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। चिलचिलाती धूप, तेज लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दो जून का नौतपा खत्म होने के बाद भी गर्मी में बहुत अधिक राहत नहीं मिली है। मौसम केंद्र लखनऊ के आंकड़े देखें तो सोमवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में कानपुर सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, 45.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहने से प्रयागराज दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी प्रदेश का तीसरा गर्म जिला रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान होने से गर्म जिलों में आगरा और हमीरपुर का चौथा स्थान रहा। इन सभी जिलों में लू भी चली। वहीं, फतेहगढ़ का न्यूनतम पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा और रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। जबकि, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस होने से सबसे गर्म रात के मामले में झांसी का दूसरा स्थान रहा। अब मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि मंगलवार को झांसी, ललितपुर समेत कई जिलों में लू चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed