फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Transport Department has increased the fare of buses

Jhansi: यूपी परिवहन विभाग ने बढ़ा दिया बसों का किराया, बस स्टैंड पर नहीं हैं यात्री सुविधाएं

Mon, 27 Feb 2023 04:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Feb 2023 04:40 PM IST
सार

यात्रियों ने कहा कि रोडवेज बसों में सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नहीं हैं। बसों में वायरिंग, अग्निशमन यंत्र, लाइट, इंजन, ब्रेक और गियर की स्थिति ठीक नहीं है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
UP Transport Department has increased the fare of buses
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा अभी हाल ही में किराये में बढ़ोतरी की गई है, बसों का किराया तो बढ़ा दिया गया है लेकिन सुविधाओं में किसी तरह का इजाफा नहीं किया गया है। इससे बढ़ा हुआ किराया देने के बाद भी यात्री सुविधाओं से वंचित हैं।

विज्ञापन


रोडवेज बसों में सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नहीं हैं। बसों में वायरिंग, अग्निशमन यंत्र, लाइट, इंजन, ब्रेक और गियर की स्थिति ठीक नहीं है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। ऐसे में बढ़े हुए किराए को लेकर यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों के बीच आए दिन विवाद होते रहते हैं। वहीं यात्री भी सुविधाएं देने की मांग करने लगते हैं। कई यात्रियों ने तो रोडवेज कार्यालय में लिखित रूप से शिकायतें की हैं। लेकिन यात्रियों की सुविधाओं में कोई भी बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। सेवा प्रबंधक संतोष कुमार के मुताबिक बसों की मरम्मत के लिए पैसा आता है, समय-समय पर इनकी मरम्मत कराई जाती है। वहीं, बस स्टैंड पर भी यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर नहीं हैं यात्री सुविधाएं
बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां तो हैं, लेकिन गर्मी व बरसात से बचने के लिए यात्री शेड नहीं है। ऐसे में आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां महज एक प्याऊ लगा हुआ है, जो गर्मियों में खराब हो जाता है। ऐसे में गर्मियों में यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए मजबूरन पानी खरीदकर पीना पड़ता है। वहीं, स्टैंड पर गंदगी और अतिक्रमण की समस्या भी है। जिससे आए दिन झगड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी बस की तरह साधारण बसों में भी कैमरे लगाए जाने चाहिए। - शिवम
जर्जर हाल बसों को हटाकर नई बसों को लाना चाहिए। - अंकित
ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। - वीरेंद्र सिंह
बसों में साफ -सफाई नहीं होने से बदबू आती रहती है। - शुभम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed