फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Up to 80 percent loss to moong, urad and sesame crops

Jhansi News: मूंग, उड़द व तिल की फसल को 80 फीसदी तक नुकसान

Thu, 19 Sep 2024 11:13 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Up to 80 percent loss to moong, urad and sesame crops
- मूंगफली में भी 40 प्रतिशत के नुकसान की रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की कृषि विभाग ने जांच पूरी कर ली है, जिसमें मूंग, उड़द व तिल की फसल में 80 प्रतिशत तक का नुकसान सामने आया है। जबकि, मूंगफली में भी 40 फीसदी तक के नुकसान की रिपोर्ट आई है। राजस्व विभाग का प्लॉट टू प्लॉट सर्वे पूरा होने के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
पिछले सप्ताह मंगलवार और बुधवार को 30 घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश की वजह से जिले में खरीफ की दलहनी और तिलहनी फसलों को खासा नुकसान पहुंचा था। जिला प्रशासन द्वारा फसलों को हुए नुकसान की कृषि विभाग और राजस्व विभाग द्वारा जांच कराई गई थी। कृषि विभाग ने जांच का काम पूरा कर लिया है, जिसमें सामने आया है कि जिले में कहीं-कहीं तिल, उड़द और मूंग की फसल को 80 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित तिल की फसल हुई है। हालांकि, मूंगफली में कम नुकसान सामने आया है। यह फसल 40 फीसदी तक प्रभावित हुई है। वहीं, राजस्व विभाग का सर्वे अभी जारी है। 300 लेखपाल खेतों के प्लॉट टू प्लॉट सर्वे में जुटे हुए हैं। दो-तीन दिन में राजस्व विभाग की भी रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन

0000000000
कृषि विभाग ने बारिश से खराब हुईं फसलों की जांच का काम कर लिया है। मूंग, उड़द और तिल में 80 प्रतिशत तक नुकसान सामने आया है। इसके अलावा मूंगफली की फसल भी प्रभावित हुई है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट आने के बाद किसानों को मुआवजा देने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। - जुनैद अहमद, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed