{"_id":"6648d4dfdd67be2176013a85","slug":"up-roadways-bus-caught-fire-in-jhansi-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Fire: रोडवेज बस में लगी आग, जान बचाने को कूदे यात्री; मासूम का पैर फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Fire: रोडवेज बस में लगी आग, जान बचाने को कूदे यात्री; मासूम का पैर फ्रैक्चर
Sat, 18 May 2024 09:49 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 18 May 2024 09:49 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस में आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। आग बुझाने में सिपाही भी झुलस गए। यह बस ललितपुर डिपो की थी। जो कानपुर से झांसी आ रही थी।
विज्ञापन
रोडवेज बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली के सामने शनिवार शाम पांच बजे कानपुर से झांसी आ रही एक रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से इंजन के पास आग लग गई। यह देखकर बस में सवार 35 यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक बस को रोकने लगा तभी एक यात्री अपने नाती को लेकर कूद गया। इससे बस के अगले पहिये के नीचे आने से नाती का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
वहीं, यात्री भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझाने में सिपाही झुलस गया। मासूम सहित तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। मोंठ कस्बा निवासी गंगादीन अहिरवार (70) साल अपने आठ साल के नाती वरुण के साथ पूंछ से मोंठ के लिए बस में सवार हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह एरच में अपनी बेटी से मिलने गए थे। कोतवाली के पास बस में आग लगने से तेज धुआं निकलने लगा। सवारियों में अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए बस रुकने से पहले ही गंगादीन अपने नाती वरुण को लेकर कूद गए। वरुण का बायां पैर बस के अगले पहिये के नीचे आ गया और फ्रैक्चर हो गया। गंगादीन भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
आग बुझाते समय मोंठ थाने के सिपाही विकास मौर्य के हाथ झुलस गए। यात्री राकेश निवासी सेरसा ने बताया कि वह पूंछ से झांसी जाने के लिए बस में बैठा था। बस के कंडक्टर गौरव भदौरिया ने बताया कि बस से कूदने पर दो यात्री जख्मी हो गए। पुलिसकर्मियों ने सभी सवारियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला और बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया।
आग लगने की जानकारी मिलते ही एआरएम के नेतृत्व में टीम को भेजा गया था। टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज