फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Election 2022 Narottam Mishra in Jhansi attacks opposition says we say Ram Ram but they do not

UP Election 2022: झांसी में बोले नरोत्तम मिश्रा- हम कहते हैं राम-राम, वो करते हैं टें-टें

Mon, 14 Feb 2022 05:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Feb 2022 05:12 PM IST
सार

नरोत्तम मिश्रा कहा कि भाजपा एक बार फिर से बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश से जनता को कोई उम्मीद नहीं है। लोग सपा सरकार का काम देख चुके हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022 Narottam Mishra in Jhansi attacks opposition says we say Ram Ram but they do not
नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में झांसी आए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सपा की भाजपा से दूर- दूर तक तुलना नहीं की जा सकती है। हम राम-राम कहते हैं और वे टें-टें करते हैं। इसके अलावा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस मंदी की चपेट में है। उप्र के चुनाव में कांग्रेस को चार सीटें भी मिल जाएं तो बहुत होगा।

विज्ञापन


भाजपा नेता अनिल सुडेले के आवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए नरोत्तम ने कहा कि भाजपा के पास मोदी जैसा वैश्विक और योगी जैसा राष्ट्रीय नेतृत्व है। फिर से उत्तर प्रदेश में लोग डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। शांति और सौहार्द का वातावरण भाजपा ही ला सकती है।
विज्ञापन


किसी दूसरे दल की सरकार बनने पर प्रदेश का शांति और सौहार्द स्वत: समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर से बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश से जनता को कोई उम्मीद नहीं है। लोग सपा सरकार का काम देख चुके हैं। झांसी में चारों सीटों पर चुनाव भाजपा के पक्ष में एकतरफा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कर्नाटक के हिजाब का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जो निर्णय आएगा, उसे सभी को मानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed