फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Board: Now evaluation will start from 19th, copies will be checked in three schools of Jhansi

यूपी बोर्ड : अब 19 से मूल्यांकन, झांसी के तीन स्कूलों में जांची जाएंगी कॉपियां

Thu, 13 Mar 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Now evaluation will start from 19th, copies will be checked in three schools of Jhansi

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो गईं। परीक्षा के दौरान इस बार सिर्फ नकलची पकड़ा गया है। अब 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। झांसी में जीआईसी, जीजीआईसी और हाफिज सिद्दीक इंटर कॉलेज में कॉपियों का मूल्यांकन होगा।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा इस साल 24 फरवरी से शुरू हुई है। इसे लेकर जनपद में 67 केंद्र बनाए गए थे। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को मिलाकर जिले में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 22413 और इंटरमीडिएट में 23285 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। बुधवार को परीक्षा का अंतिम दिन था। सुबह की पाली में हुई हाईस्कूल की उर्दू विषय की परीक्षा में पंजीकृत 83 विद्यार्थियों में 80 उपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 21860 परीक्षार्थियों में 20810 उपस्थित रहे। कृषि रसायन में 49 में 48, व्यावसायिक शिक्षा में 555 में 520, कृषि गणित में 86 में 84 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। डीआईओएस रती वर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed