{"_id":"606e0f9a8ebc3e590f3cf5b5","slug":"up-board-exam-date-extended-time-to-more-prepration-jhansi-news-jhs192653094","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं की तारीख बढ़ने से बेहतर हो सकेगी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं की तारीख बढ़ने से बेहतर हो सकेगी तैयारी
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनाव के चलते शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब 24 अप्रैल की जगह आठ मई से परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाओं का कार्यक्रम आगे बढ़ने से परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली है। परीक्षार्थियों का कहना है कि तारीख आगे बढ़ने से उनकी तैयारी बेहतर हो सकेगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 24 अप्रैल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू करने का एलान किया था। बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली थीं। पंचायत चुनाव के चलते निर्वाचन आयोग ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने के लिए बोर्ड से बात की थी। जिसके बाद बोर्ड ने आठ मई से परीक्षाएं कराने के लिए कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा के लिए जिले में 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, हाईस्कूल में 25381 और इंटरमीडिएट में 22388 समेत कुल 47769 परीक्षार्थी भाग लेंगे। अब परीक्षा कार्यक्रम आगे बढ़ने के बाद परीक्षार्थियों में खुशी है। परीक्षार्थियों का कहना है कि तारीख आगे बढ़ने के बाद तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। साथ ही जो विषय छूट गए हैं, उनमें बेहतर तैयारी कर अच्छे अंक पा सकेंगे।
कहते हैं परीक्षार्थी
बोर्ड परीक्षाएं करीब 15 दिन आगे बढ़ गई हैं। इससे काफी राहत मिली है। अब तक जो टॉपिक छूटे हैं, उनकी तैयारी हो सकेगी। - फरहीन खान, छात्रा
परीक्षाओं को लेकर तैयारी तो चल ही रही है। तिथि आगे बढ़ने से तैयारी बेहतर हो सकेगी। अंतिम समय में परीक्षाओं का तनाव हावी रहता है। - संयोगिता, छात्रा
परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ने से काफी रिवीजन का अतिरिक्त समय मिल गया है। अब बेहतर तैयारी कर अच्छे लाने के लिए कोशिश करेंगे। - नमरा, छात्रा
चुनाव आ जाने से परीक्षार्थियों को राहत मिल गई। अब कार्यक्रम आगे बढ़ गया है, तो तैयारी के लिए अंतिम वक्त में मौका मिल गया है। - सुनील, छात्र
विद्यार्थियों ने देखा परीक्षा पर चर्चा का प्रसारण
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा की। इसे लेकर हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों ने प्रसारण को देखा और पीएम द्वारा बताए टिप्स को सुनकर अंकित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री ने परीक्षा के तनाव को दूर करने और बेहतर अंक प्राप्त करने के तमाम उपाय बताए। इस मौके पर डीआइओएस कोमल सिंह यादव, प्रधानाचार्य उस्मान खान, राजेश गौतमी, मिलन गुप्ता, डॉ. तनवीर अहमद खान, अतुल कुमार त्रिवेदी, अब्दुल जलील खान, अब्दुल अलीम, ताज मुहम्मद खान, अजीम उल्लाह खान, नौशाद खान, मोहम्मद उवैस, मुसर्रत अली, राशिम हुसैन व एसएम अजीम मौजूद रहे।