{"_id":"65b2d452571db1bd580b6965","slug":"up-board-answer-sheets-will-start-reaching-examination-centers-from-tomorrow-jhansi-news-c-360-1-jh11001-103204-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: कल से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगेंगीं उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: कल से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगेंगीं उत्तर पुस्तिकाएं
Fri, 26 Jan 2024 03:06 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जीआईसी के स्ट्रांग रूम में रखीं 2.5 लाख उत्तर पुस्तिकाएं 27 जनवरी से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगेंगीं। केंद्रों पर स्ट्रांग रूम में कॉपियां रखी जाएंगी। उनकी निगरानी कंट्रोल रूम से होगी। इसके लिए कमेटी बनाई गई है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से होंगी। इस बार बोर्ड परीक्षा में 44 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे और वाइस रिकाॅर्डर के माध्यम से निगरानी होगी। वहीं, सात फरवरी तक सेंटरों पर कॉपियां पहुंचाने का काम होगा।
वर्जन
-- -
परीक्षा केंद्रों पर कॉपियां पहुंचाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। केंद्रों तक कॉपियां सुरक्षित पहुंचाने के लिए टीमें बनाई गई हैं। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस