{"_id":"61c7045f1767912dbd3caa6d","slug":"up-assembly-election-2022-jhansi-live-debate-and-discussion-coverage-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : रानी लक्ष्मीबाई की तलवार झांसी कब आएगी? देखिए भाजपा, सपा और कांग्रेस के नेताओं ने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : रानी लक्ष्मीबाई की तलवार झांसी कब आएगी? देखिए भाजपा, सपा और कांग्रेस के नेताओं ने क्या कहा
Sat, 25 Dec 2021 05:15 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 25 Dec 2021 05:15 PM IST
सार
चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' झांसी के राजनीतिक दलों के बीच पहुंचा। यहां अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने तमाम चुनावी मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
झांसी में सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि झांसी के लोगों ने शनिवार को बड़ा मुद्दा उठाया। 'अमर उजाला' के कार्यक्रम 'सत्ता का संग्राम' में स्थानीय लोगों ने अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं से पूछा कि आज तक रानी लक्ष्मीबाई की तलवार को झांसी में क्यों नहीं लाया जा सका? ग्वालियर से कब उसे यहां लाया जाएगा? इसके अलावा भी आम लोगों ने विकास, रोजगार समेत तमाम मुद्दों पर नेताओं से सवाल पूछा। पढ़िए नेताओं ने इसका क्या जवाब दिया?
विज्ञापन
किन मुद्दों पर जनता से वोट मांगेगी भाजपा?
झांसी में सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने सरकार के कामकाज के बारे में बताया। कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से गांव, गरीब, किसान, मजदूर, वंचित और पिछड़े लोगों के विकास के लिए रही है। अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को आवास, शौचालय दिया गया। गांवों में ऑपरेशन कायाकल्प के जरिए स्कूलों की खराब हालत को ठीक कराया गया। अत्याधुनिक बनाया गया। शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती हुई। दो-दो बार परीक्षा पास करके शिक्षक बन रहे हैं। पहले केवल मेरिट के आधार पर होती थी।
मिश्र ने आगे कहा, बसपा और सपा के 10 साल के कार्यकाल में यहां सिपरी का ओवरब्रिज नहीं बन पाया था। भाजपा ने बनवाया। अभी ग्वालियर रोड पर भी ओवरब्रिज बनेगा। धर्म की राजनीति के आरोपों पर मिश्र ने सपा और कांग्रेस को जवाब दिया। बोले, भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति के साथ आगे चलती है।
बुंदेलखंड में पीने के पानी के संकट पर भी जवाब दिया। बोले, भाजपा सरकार ने हर घर जल योजना और अमृत योजना के तहत पूरे बुंदेलखंड में लोगों के घरों में पानी पहुंचाने का काम किया। आज हर घर में लोगों को पानी मिल रहा है।
रानी लक्ष्मीबाई की तलवार लाने के सवाल पर मिश्र ने कहा कि हाल ही में भाजपा के सांसद और विधायक ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि रानी लक्ष्मीबाई की तलवार झांसी लाई जाए। कांग्रेस की 70 साल केंद्र में सरकार थी, लेकिन ये लोग नहीं ला पाए। अब भाजपा सरकार में ये बहुत जल्द आ जाएगी।

समाजवादी पार्टी ने क्या कहा?
झांसी में सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि पिछले पांच साल में योगी और मोदी सरकार ने कोई काम नहीं किया। सपा सरकार में होने वाले विकास का इन लोगों ने केवल फीता काटने का काम किया।
तनवीर ने कहा, अखिलेश यादव ने ही 2012 से 2017 के बीच बच्चों को लैपटॉप बांटा। उसी से कोरोनाकाल में बच्चों ने पढ़ाई की। इसके अलावा अखिलेश यादव ने ही झांसी में ओवरब्रिज बनाया, सैनिक स्कूल बनाया, डायल-100 डायल शुरू किया। पांच सौ बेड का अस्पताल बनाया गया।
तनवीर ने कहा कि भाजपा ने 2017 में जनता को बहकाया था। केवल सपने दिखाने का काम किया। प्रदेश के लोगों को हिंदू-मुसलमान में बांट दिया। तनवीर ने कहा, अखिलेश यादव हिंदू हैं और मैं मुसलमान हूं। जरूरत पड़ी तो अखिलेश यादव के लिए अपनी जान भी दे सकता हूं। तनवीर ने भी दावा किया कि अगर उनकी सरकार बनती है कि रानी लक्ष्मी बाई की तलवार लेकर आएंगे।

कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए?
झांसी में सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की तरफ से अरविंद वशिष्ठ ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा को ही धर्म मानकर काम करती है। पूरा प्रदेश प्रियंका गांधी की तरफ देख रही है। अरविंद ने कहा कि भाजपा सरकार ने दावा किया था कि सरकार बनने के बाद यहां से पानी की समस्या दूर कर देंगे, लेकिन आज तक यहां झांसी में पानी के लिए लड़ाई होती है। पानी की लड़ाई के चलते एक महिला की मौत हो गई।
कांग्रेस नेता शंभू ने कहा कि झांसी के कई मोहल्लों को ऊंगलियों पर गिन सकते हैं जहां आज भी पानी नहीं पहुंच रहा है। लोग मटके फोड़ते हैं। पानी के लिए तरस रहे हैं। कांग्रेस नेता युवराज सिंह ने कहा कि भाजपा ने पांच साल में कोई विकास नहीं किया। इसलिए ये लोग अब अब्बाजान, चच्चाजान पर बात कर रहे हैं।

ये भी सवाल खड़े हुए
- जन अधिकार पार्टी के नेता आरडी कुशवाहा ने सभी पार्टियों को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। सभी को जनता ने मौका दिया, लेकिन इन लोगों ने जनता को धोखा दिया। ये लोग गरीब वर्ग को पनपने नहीं देते हैं। बिना दबाव के सरकार कोई काम नहीं करती है। कोरोनाकाल में भाजपा ने आम लोगों को परेशान कर दिया।
- एके हिंग्वासिया ने रानी लक्ष्मीबाई की तलवार का मुद्दा उठाया। सभी नेताओं से पूछा कि आज तक वह क्यों नहीं रानी लक्ष्मीबाई की तलवार झांसी ला पाए?
- भाजपा नेता जीतू ने सपा से सवाल पूछा। कहा, जनता समझदार है। अगर इन लोगों ने काम किया था तो जनता ने इन्हें क्यों बाहर कर दिया?
- सपा यूथ के महानगर अध्यक्ष विश्वप्रताप यादव ने भाजपा नेता के सवाल का जवाब दिया। कहा कि जनता नादान थी। इनके बहकावे में आ गई। गुमराह हो गई। हम अपने कामों को जनता के बीच नहीं रख पाई।
- सपा नेता ने कहा कि 2022 में राज्य से भाजपा सरकार साफ और केंद्र में हाफ हो जाएगी। भाजपा से सवाल पूछा कि पुलवामा हमला, गुजरात दंगा, अक्षरधाम पर हमला, आतंकी हमले भाजपा सरकार में ही क्यों होते हैं? ये लोग बताएं कि जो ड्रग्स पकड़ी गई, वो किसके यहां जा रही थी?
- भाजपा नेता ने ड्रग्स के सवाल पर पलटवार किया। कहा कि भाजपा की सरकार थी, इसलिए डग्स पकड़ ली गई। अगर सपा की सरकार होती तो अब तक पूरे प्रदेश में बंट गई होती।
- भाजपा के एक समर्थक ने कहा कि पूरे शहर में सड़कों से गड्डे दूर हो गए हैं।
- सपा के समर्थक ने पूछा कि कोरोनाकाल में स्कूलों की फीस क्यों नहीं कम की गई?
- कांग्रेस के एक समर्थक ने महंगाई का मुद्दा उठाया। कहा कि आम लोग काफी परेशान हैं।
- सपा के एक नेता ने प्राइवेटाइजेशन का मुद्दा उठाया। कहा कि यहां कई सरकारी संस्थानें हुआ करतीं थीं, आज उन सभी को प्राइवेट कर दिया गया।
- सपा की एक समर्थक ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया। कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ गया है।