फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP: Angry teenager committed suicide by hanging himself after beating cousin in jhansi

यूपी: चचेरे भाई के पीटने से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, दादा-दादी के पास रहता था मृतक

Tue, 29 Sep 2020 11:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Sep 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
UP: Angry teenager committed suicide by hanging himself after beating cousin in jhansi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के झांसी के गरौठा में चचेरे भाई द्वारा की गई पिटाई से क्षुब्ध होकर थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी रामपाल अहिरवार के 14 साल के पुत्र मोहित कुमार ने मंगलवार की शाम पांच बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मारपीट करने वाले लड़के को हिरासत में ले लिया है। किशोर के माता-पिता गुजरात में रहते हैं। वह दादा-दादी के साथ रहता था।
विज्ञापन


आंबेडकर नगर मोहल्ले में रामपाल अहिरवार के घर के सामने भाई शिवलाल रहते हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि शिवलाल के बेटे बृजेंद्र से किसी बात पर मोहित का विवाद हो गया। इस पर बृजेंद्र ने मोहित की पिटाई कर दी। पिटाई से क्षुब्ध होकर मोहित घर आया। कमरे में मोहित ने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसकी दादी कमरे में गई तो दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। दादी ने शोर मचाया तो मोहल्ले के और लोग भी आ गए। उन्होंने अंदर झांककर देखा तो मोहित फंदे पर लटक रहा था। 

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोलने के बाद फंदे से शव को उतारा। पुलिस ने पूछताछ के बाद बृजेंद्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटना के बारे में गुजरात में उसके माता-पिता को भी जानकारी दी। 

पुलिस का कहना है कि उसके माता-पिता वहां से चल दिए हैं। दोनों वहां पर मजदूरी करते हैं। परिवार के लोग जो तहरीर देंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी। अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed