फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unknown vehicle collision killed the young man

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 21 Dec 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collision killed the young man
झांसी। पैरामेडिकल कॉलेज के संविदा कर्मचारी एक युवक की बूढ़ा-मैरी तिराहे के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना सीपरी बाजार के लहरगिर्द निवासी राजेंद्र (34) पैरामेडिकल में संविदा कर्मचारी था। बीती रात काम खत्म करके घर लौट रहा था। जैसे ही बूढ़ा-मैरी ओवर ब्रिज के पास पहुंचा पीछे से आ रहे आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजेंद्र छिटक कर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पीआरवी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल राजेंद्र को लेकर पुलिस महारानी मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना राजेंद्र के घर वालों को दी। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिखलते अस्पताल पहुंच गए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

दस दिन के भीतर तीसरी मौत
जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां दस दिन के भीतर पहले भी दो लोग जान गवां चुके। पिछले शनिवार को हादसे में तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को रौंद दिया था। इससे नाराज होकर स्थानीय लोगों ने वहां चक्का जाम किया था। उस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय करने का भरोसा दिलाया था लेकिन, अभी तक न बीच-बीच में बने कट बंद किए गए और न दूसरे उपाय हुए। वाहनों की रफ्तार पर अंकुश न लगने से भी हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्हीं सब वजहों से यहां लगातार हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed