फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   University Chess Championship started in BU

बीयू में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता शुरू

Tue, 06 Oct 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
University Chess Championship started in BU
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय ने कहा कि शतरंज में खिलाड़ी अपनी बुद्धिमत्ता और कुशल रणनीति का परिचय देकर प्रतिद्वंद्वी को मात देता है। इसलिए खिलाड़ी पूरी एकाग्रता व संयम से शतरंज के खेल में अपने कौशल का प्रदर्शन करें। कुलपति राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वावधान में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय शतरंज टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र में उपस्थित खिलाड़ियों, टीम प्रबंधकों एवं शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शतरंज में वही जीतता है जो अपनी क्वीन को उसकी पूरी मारक क्षमता के साथ आखिर तक बचाए रखने में सफल होता है। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि अगर किसी तरह की असुविधा होती है, तो तुरंत बताएं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हाकी के जादूगर ध्यानचंद के पुत्र एवं ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने कहा कि अपने पूर्वजों से मिली विरासत को आगे बढ़ाने की खातिर ही हाकी को अपनाया। उन्होंने खेल को भी शिक्षा जितना ही महत्वपूर्ण बताते हुए खिलाड़ियों से पूरी प्रतिभा दिखाने की अपील की। इस दौरान कुलसचिव पीएन प्रसाद और वित्त अधिकारी धर्मपाल ने भी विचार रखे। टूर्नामेंट आयोजन समिति के सचिव डॉ. सूरजपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन तक 26 टीमें आ पाई हैं। संचालन डॉ. गुरमीत कौर त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रो एम एल मौर्य. प्रो एके सक्सेना. प्रो वीपी खरे. प्रो. पूनम पुरी, डॉ. यशोधरा शर्मा, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, डॉ. अंकित श्रीवास्तव, डॉ. सीपी पैन्यूली, डॉ. नीता यादव, डॉ. उपेंद्र सिंह तोमर, डॉ. श्वेता पांडेय, इंजी. राहुल शुक्ला, इंजी. सादिक खान, डॉ. जाकिर अली, इंजी. विक्रम निरंजन, डॉ. अनिल झरबरे, डॉ. राजीव बबेले, डॉ. सुनील त्रिवेदी, डॉ. प्रशांत मिश्रा, उमेश शुक्ला, केएल सोनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड व इलाहाबाद विश्वविद्यालय का मैच बराबरी पर छूटा
प्रतियोगिता के पहले दिन 12 मैच खेले गए। इस दौरान आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल विश्वविद्यालय जालंधर ने फरीदाबाद की अलफलाह विश्वविद्यालय को 2-0 से, पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला ने सीआरएस विश्वविद्यालय जींद को 2-0 से, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने आरएमएल फैजाबाद विश्वविद्यालय फैजाबाद को 2-0 से मात दी। वहीं, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने मेेरठ की सुभारती विश्वविद्यालय को 2-0 से, दिल्ली विश्वविद्यालय ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला को 2-0 से, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने कुमांऊ विश्वविद्यालय नैनीताल को 2-0 से, सीएसजेएम विश्वविद्यालय कानपुर ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय को 2-0 से, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने जेआरएच विश्वविद्यालय चित्रकूट को 2-0 से, एलपीयू जालंधर ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय घरून को 2-0 से, लखनऊ विश्वविद्यालय ने जम्मू विश्वविद्यालय को 2-0 से, टीईसी विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने बीसीआर विश्वविद्यालय मुरुथल को 2-0 से मात दी। जबकि, मेजबान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed