फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unique to the line card, the disabled are upset

यूनिक कार्ड को लाइन, विकलांग हो रहे परेशान

Wed, 30 Dec 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Unique to the line card, the disabled are upset
झांसी। रेलवे ने अब पात्र विकलांगों को यूनिक कार्ड इश्यू करना शुरू कर दिया है, मगर सत्यापन कार्य धीमा होने से कार्ड बनने में अधिक समय लग रहा है। इससे पात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे अस्थि विकृति से विकलांग/ मूक तथा बधिर/ मानसिक रूप से विकृत/ नेत्रहीन व्यक्तियों/ रोगियों व उनके केयर टेकर (एक व्यक्ति) को किराए में पचास प्रतिशत की रियायत देता है। इसके लिए पचास प्रतिशत या इससे अधिक विकलांगता आवश्यक है।
विज्ञापन


अस्पतालों से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों के आधार पर अभी लाभार्थियों को आरक्षित व अनारक्षित टिकट में रियायत दी जाती थी, मगर अब रेलवे ने लाभार्थियों को विकलांग पहचान पत्र (यूनिक आईडी) जारी करना शुरू कर दिया है। इस कार्ड में दर्ज यूनिक आईडी नंबर के आधार पर ही टिकट बन सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिक आईडी पाने के लिए पूरे रेल मंडल से तीन हजार से अधिक लाभार्थी आवेदन कर चुके हैं, मगर रेलवे अभी तक आधा सैकड़ा पात्रों को ही यूनिक कार्ड इश्यू कर सका है।

दरअसल, रेलवे को पूर्व में बने प्रमाण पत्रों के सत्यापन में परेशानी उठानी पड़ रही है। वाणिज्य विभाग इंस्पेक्टरों को संबंधित अस्पताल में सत्यापन के लिए भेजा जाता है। अस्पताल में समय पर बाबू का सहयोग मिल जाए, इस बात का भी ध्यान रखना पड़ता है।


सत्यापन कार्य में लग रहे समय के कारण पात्रों की फाइलें कार्यालयों में टेबल पर पड़ी हुई हैं।
इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी गिरीश कंचन ने बताया कि यूनिक आईडी पर ही टिकट बन रहे हैं। चूंकि, प्रत्येक आवेदन की जांच के लिए रेलवे का एक वाणिज्य निरीक्षक संबंधित अस्पताल आवेदन के सत्यापन के लिए जाता है, पूरे मंडल से आवेदन आ रहे हैं, इस कारण यूनिक आईडी जारी करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed