फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unicef ​​representative warns on giving false figures

गलत आंकड़े देने पर यूनिसेफ प्रतिनिधि को चेतावनी

Sat, 01 Jul 2017 01:28 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 01 Jul 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
 Unicef representative warns on giving false figures
hospital - फोटो : demo
झांसी। जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल भ्रमण (एचवीएनसी) कार्यक्रम के गलत आंकड़े प्रस्तुत करने पर यूनिसेफ प्रतिनिधि को चेतावनी दी। वहीं, एमसीटीएस पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं, बच्चों के कम पंजीकरण पर भी नाखुश हुए। उन्होंने जल्द सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। रिप्रोडेक्टिव एवं चाइल्ड हेल्थ (आरसीएच) प्रोग्राम में आरसीएच प्रोग्राम में सिर्फ आठ प्रतिशत व्यय पर नाराजगी जताते हुए खर्च बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, ब्लॉक बबीना में 44 व बंगरा में 37 प्रसूताओं को जेएसवाई के अंतर्गत भुगतान न होने पर जल्द खाते में पैसे डलवाने के निर्देश दिए। मातृ-मृत्यु समीक्षा में 11 महिलाओं की मृत्यु का कारण स्पष्ट करने को कहा। डीएम ने कहा कि ब्लॉक बार में मातृ-मृत्यु के कारण की सूचना देने के साथ कम करने के लिए उपाए खोजे जाएं।  एमसीटीएस पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं, बच्चों के कम पंजीकरण पर नाराजगी जताई। पोर्टल पर मई तक 11049 के सापेक्ष 5145 महिलाओं के पंजीकरण हुआ। सबसे कम शहरी क्षेत्र में हुआ। इस पर सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अरबन पीएचसी पर डेटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति न होने से शहरी क्षेत्र का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। डीएम ने अन्य कार्यक्रम में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटर को शहरी क्षेत्र के पंजीकरण का कार्य करने के निर्देश दिए। यूनिसेफ प्रतिनिधि ने एचवीएनसी कार्यक्रम के प्रजेंटेशन मेें गलत आंकड़े प्रस्तुत कर दिए, इस पर चेतावनी दी गई। सघन दस्त नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ओआरएस जिंक के चिकित्सा इकाइयों पर उपलब्धता, हैंडवॉश, पोस्टर स्कूलों में चस्पा करने और माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने नोडल अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी को मोबाइल टीम गठित कर अनुश्रवण निरीक्षण को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed