फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unhappy young man hanged himself due to wife's departure

पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने लगाई फांसी

Wed, 08 Dec 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Unhappy young man hanged himself due to wife's departure
झांसी। सीपरी बाजार के ताज कंपाउंड निवासी शकील अंसारी (35) पुत्र जमील ने बीती रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले उसकी पत्नी रूबी अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से शकील परेशान था। बीती रात घर में अकेला होने पर उसने लॉबी में लगे जाल के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शकील मोटर मैकनिक का काम करता था। परिवार के साथ वह ताज कंपाउंड में किराए के मकान में रहता था। उसका निकाह ललितपुर निवासी रुबी के साथ पिछले वर्ष हुआ था। करीब पंद्रह दिन पहले रुबी अपने मायके चली र्गई। शकील की मां अफरोज का कहना है कि इसके बाद से शकील परेशान रहने लगा। उसने रुबी को बुलाने की कोशिश की लेकिन, वह अभी आने को राजी नहीं थी। इसके बाद से शकील गुमसुम रहने लगा। सोमवार की रात घर में कोई नहीं था। इसी समय शकील ने ऊपरी कमरे की लॉबी में लगे जाल में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। शाम को घर लौटने के पर उसे फांसी पर लटका देखकर उसकी मां चीख उठी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed