{"_id":"633c8df6ecfb327452370b36","slug":"unhappy-with-the-quarrel-between-the-parents-the-nursing-student-killed-herself-by-being-cut-off-from-the-train-jhansi-news-jhs230218498","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Suicide: मां-बाप में होने वाले झगड़े से दुखी नर्सिंग की छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Suicide: मां-बाप में होने वाले झगड़े से दुखी नर्सिंग की छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान
Wed, 05 Oct 2022 01:18 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:18 AM IST
सार
झांसी में एक परिवार में हुए झगड़े से आहत नर्सिंग की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
झांसी में मां-बाप के बीच होने वाले झगड़े से दुखी होकर घर से निकली नर्सिंग की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सोमवार को उसका शव ट्रैक पर मिला था। मंगलवार को परिवार वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त कर ली।
अंबेडकर नगर तालपुरा निवासी चरनदास बिजली विभाग में आउटसोर्सिंग के पद पर तैनात है। सोमवार को उनका घर में ही पत्नी से विवाद हो गया था। इस बात से नाराज होकर उनकी बेटी छवि (19) सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से निकल गई।
इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं, पुलिस को आईटीआई के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती की लाश पड़ी मिली थी। तमाम कोशिशों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को जानकारी लगने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने शिनाख्त की। मृतका के चाचा शंकर ने बताया कि छवि के माता-पिता के बीच में विवाद हो गया था। इसी से गुस्सा होकर छवि घर से बाहर निकल गई थी। उन्होंने बताया कि छवि नर्सिंग की छात्रा थी और पढ़ाई में वह शुरू से ही होनहार थी। उसके दो बहन व एक भाई है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।