{"_id":"61fd7d529ba46212276f5f88","slug":"unhappy-independent-candidate-climbs-90-feet-high-mobile-tower-jhansi-news-jhs2143642144","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : पर्चा खारिज होने से दुखी निर्दलीय उम्मीदवार 90 फुट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : पर्चा खारिज होने से दुखी निर्दलीय उम्मीदवार 90 फुट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा
Sat, 05 Feb 2022 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:54 AM IST
सार
पुलिस और प्रशासनिक अफसर सारा दिन उसे नीचे उतारने की कोशिश करते रहे मगर रात को बारह बजे तक भी वह नीचे नहीं आया। वह बार बार एक ही बात कह रहा था कि साजिश के तहत उसका पर्चा खारिज किया गया है। जब तक रिटर्निंग आफिसर मौके पर नहीं आएंगे वह नीचे नहीं उतरेगा।
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर पर उम्मीदवार...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर सीट से निर्दलीय के रूप में दाखिल किए गए नामांकन पत्र के खारिज होने से दुखी उम्मीदवार शुक्रवार की सुबह 90 फुट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ा। पुलिस और प्रशासनिक अफसर सारा दिन उसे नीचे उतारने की कोशिश करते रहे मगर रात को बारह बजे तक भी वह नीचे नहीं आया। वह बार बार एक ही बात कह रहा था कि साजिश के तहत उसका पर्चा खारिज किया गया है। जब तक रिटर्निंग आफिसर मौके पर नहीं आएंगे वह नीचे नहीं उतरेगा।
विज्ञापन
पहुंच नदी के पास स्थित गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी पवन यादव (35) पुत्र जय सिंह यादव ने सदर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल था। 2 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान इसका पर्चा खारिज कर दिया गया। अफसरों ने तर्क किया नामांकन पत्र अधूरा था। कई कॉलम नहीं भरे गए थे। पवन को जब जानकारी हुई तो वह आरओ से मिलने के लिए कलेक्ट्रेट में पहुंच गया लेकिन पुलिस वालों ने उसे भीतर नहीं जाने दिया। जब पवन को लगा कि उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है तो वह सुबह अपने घर के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
वहां आसपास मौजूद लोगों ने पहले उसे मोबाइल टॉवर की गड़बड़ी ठीक करने वाला मैकेनिक समझा। लेकिन जब काफी देर तक नहीं उतरा तो आसपास के लोगों ने पुलिस को इत्तला दी। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पवन ने उनसे बात करने से ही इंकार कर दिया। मौके पर दमकल की गाड़ी बुला ली गई। थोड़ी देर में एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ प्रदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। अफसरों ने सुनवाई का भरोसा दिलाया लेकिन, वह नीचे उतरने को राजी नहीं हुआ। पुलिस को देर-शाम तक उसके खुद नीचे उतर आने की उम्मीद थी लेकिन, रात में भी वह नीचे नहीं उतरा। पुलिस ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन, उसके कूद जाने की धमकी देने पर पुलिस ने पांव पीछे खींच लिए। देर-रात तक इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे पुलिस बल के साथ टॉवर के नीचे खड़े होकर उसके नीचे उतरने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने के बाद टॉवर पर चढ़ा
निर्दलीय उम्मीदवार पवन यादव ने टॉवर पर चढ़ने से पहले आज सुबह फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी। इसको लिखने के बाद परिवार में बिना किसी को कुछ बताए वह टॉवर पर जा चढ़ा। उसकी बहन ने फेसबुक पर पोस्ट पढ़कर मां को इसके बारे में बताया। यह सुनकर उसकी मां भी वहां पहुंच गईं। उन्होंने भी उसे नीचे उतरने को कहा लेकिन, उसने मां की भी बात नहीं मानी। मां का कहना है कि पवन इसके पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुका है। पुलिस का भी कहना है कि पूर्व में भी वह इस तरह की हरकतें कर चुका है। उसकी इन हरकतों से पड़ोसी भी परेशान हैं।