फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Under-14 JDA trial match

अंडर-14 ट्रायल क्रिकेट मैच में जेडीसीए ‘ए’ ने जीता मैच

Sun, 28 Mar 2021 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Under-14 JDA trial match
झांसी। शनिवार को डीएसए रेलवे मैदान पर जेडीसीए द्वारा झांसी, ललितपुर एवं महोबा के चयनित हुए अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल मैच खेला गया। टीम ए और टीम बी के बीच खेले गए मैच में टीम ए ने चार विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

ट्रायल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम बी ने 45 ओवरों में चार विकेट खोकर 229 रन बनाए। जिसमें कुलदीप सिंह ने 70, राज श्रीवास्तव ने 62, मोहित परिहार ने 21 व मनीष रायकवार ने 20 रन बनाए। जेडीसीए ए की टीम की ओर से आरेंद्र कुमार, सीताराम दास, अनर्व तिवारी व सात्विक ने एक-एक विकट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडीसीए ए की टीम ने 44.1 ओवरों में छह विकेट खोकर मैच जीत लिया। जिसमें बल्लेबाज शशांक लिटौरिया ने 57, सिद्धार्थ सेन ने 26, निहाल गांगिल ने 24 रन बनाए। जेडीसीए बी टीम की ओर से ऐमान मकरानी ने दो, तौफीक खान व प्रांजल शुक्ला ने एक-एक विकेट लिया। मैच के दौरान चयनकर्ता नरेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र बघेल एवं धीरज त्रिपाठी ने बारीकी से खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा। मैच के दौरान संजय लॉंगसन व मोहम्मद आरिफ निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed