{"_id":"682edbf4715bafb903000200","slug":"uncontrolled-car-hits-a-couple-riding-a-bike-and-falls-into-a-ditch-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: अनियंत्रित कार बाइक सवार दंपती को टक्कर मार खाई में जा गिरी, चार घायल; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: अनियंत्रित कार बाइक सवार दंपती को टक्कर मार खाई में जा गिरी, चार घायल; एक की हालत गंभीर
Thu, 22 May 2025 01:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 22 May 2025 01:40 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी जिले के गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदा के पास एक कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी और अनियंत्रित कार गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
गुरुवार को सुबह 11 बजे फतेहपुर स्टेट निवासी महेंद्र सिंह परिहार पुत्र भगवान सिंह उम्र 58 वर्ष अपनी कार से गुरसराय आ रहे थे। जैसे वह ग्राम फरीदा के पास पहुंचे तभी उनकी कार बाइक में जा भिड़ी और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें महेंद्र सिंह को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
मामले की सूचना पर उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक दिव्या सिंह, सुशील आदि ने पहुंचकर घायल महेंद्र सिंह को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। वहीं, बाइक पर सवार ग्राम फरीदा निवासी आशीष पुत्र भगत सिंह उम्र 32 वर्ष उनकी पत्नी मोहनी देवी उम्र 28 वर्ष व एक वर्ष का बालक देव कार की टक्कर लगने से घायल हो गए। उनकी हालत में सुधार है। वहीं कार चालक की हालत बिगड़ने पर उनको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन