फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uncontrollable car collided with truck due to tire burst, four including mother and two daughters died

Jhansi News: टायर फटने से बेकाबू कार ट्रक से टकराई, मां और दो बेटियों समेत चार की मौत

Sun, 09 Apr 2023 11:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car collided with truck due to tire burst, four including mother and two daughters died
चिरगांव (झांसी)। कानपुर हाईवे पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे करगुवां के पास कानपुर जा रही कार का टायर फटने से हादसा हो गया। कार असंतुलित होकर डिवाइडर को पार करते हुए सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई। यहां सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में मां और बेटियों समेत चार की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक कानपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन

कानपुर महानगर की मानस विहार निवासी कुसुमलता अवस्थी दो बेटियों किरण मिश्रा, नीलम तिवारी, दामाद राकेश मिश्रा व महेश चंद्र तिवारी निवासी जवाहर नगर (उन्नाव) और एक सहयोगी सुरेश तिवारी के साथ शनिवार को दतिया पीतांबरा पीठ मां के दर्शन के लिए आईं थीं। रविवार को सभी लौट रहे थे। अभी वे चिरगांव थाना क्षेत्र के कुरगुंवा के पास पहुंचे थे कि यह हादसा हो गया। हादसे में कुसुमलता अवस्थी और सुरेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। कुसुमलता का सिर धड़ से अलग होकर कार में आगे की ओर जा गिरा। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को काटकर चारों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उपचार के दौरान नीलम तिवारी और किरण मिश्र की मौत हो गई। राकेश और महेश का इलाज जारी है। राकेश की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed