फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ultimatum to complete the work of Jal Jeevan Mission before the assembly elections

Jhansi News: विधानसभा चुनाव से पहले जल जीवन मिशन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम

Sun, 28 Jun 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 28 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum to complete the work of Jal Jeevan Mission before the assembly elections
झांसी। विधानसभा चुनाव की आहट के साथ पिछले करीब दो साल से लेटलतीफी की शिकार जल जीवन मिशन के काम में तेजी लाने की कवायद शुरू हो गई है। जल निगम (ग्रामीण) अफसरों ने नए सिरे से इन अधूरे कार्यों की डेडलाइन तय करते हुए अधिकतम अगस्त माह तक तीनों अधूरी जल परियोजनाओं को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। काम पूरा न होने पर एफआईआर कराने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

झांसी के 613 गांवों के 2.01 लाख घरों तक नल से पीने का पानी पहुंचाने के लिए 1,465 करोड़ से जल जीवन मिशन की शुरूआत हुई। इसके लिए 10 अलग-अलग जल परियोजनाएं आरंभ हुईं। इसका काम पांच कंपनियों को सौंपा गया। इनमें 4 कंपनियां काम पूरा कर चुकीं, जबकि 286 गांव में पानी पहुंचाने का जिम्मा लेने वाली कंपनी ब्रजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी (बीजीसीसी) का अधूरा पड़ा है। जल निगम अफसरों के मुताबिक सबसे अधिक 600 करोड़ के काम बीजीसीसी के पास हैं। कंपनी को मार्च 2024 तक आपूर्ति आंरभ करनी थी लेकिन, वह काम पूरा नहीं कर सकी। अभी तक सिर्फ कंपनी को चेतावनी दी जा रही थी लेकिन, विधानसभा चुनाव को करीब देखकर सरकार भी इस काम को जल्द पूरा करना चाहती है, जिससे चुनावी सीजन में उसे फायदा मिल सके। इसको देखते हुए अब कंपनी को काम पूरा करने के लिए अधिकतम अगस्त माह की डेडलाइन दी गई है। अधिशासी अभियंता एमके सिंह ने बताया तीनों अधूरे काम पूरा करने के लिए कंपनी के लिए अधिकतम समय अगस्त माह तय किया गया है। लापरवाही बरतने पर एफआईआर भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed