{"_id":"6a1b5284d43800a7090d233b","slug":"two-youths-who-slapped-a-prd-worker-have-been-named-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-806185-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पीआरडीकर्मी पर थप्पड़ बरसाने वाले दो युवक नामजद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पीआरडीकर्मी पर थप्पड़ बरसाने वाले दो युवक नामजद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 31 May 2026 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:41 AM IST
सार
आरोपियों ने सबके सामने पीआडी कर्मी को थप्पड़ एवं लात-घूंसों से जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पीआरडी कर्मी को पीटता युवक।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गल्ला मंडी के पास सरेआम पीआरडी कर्मी दयाशंकर की बुरी तरह से पिटाई करने पर तालपुरा निवासी ऋषभ एवं गोलू के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस इनको तलाशने में जुटी है। पीआरडी कर्मी की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है।
66 थप्पड़ रसीद किए गए
मोंठ के अमरा गांव निवासी दयाशंकर की पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) में तैनाती है। इन दिनों उसकी ड्यूटी मंडी परिषद सचिव की सुरक्षा में है। दयाशंकर ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले मां के बीमार होने पर उपचार के लिए गोलू से 35 हजार उधार लिए थे। उस समय ब्याज की कोई बात नहीं हुई थी। कुछ दिन बाद आरोपी ब्याज मांगते हुए धमकाने लगे। शुक्रवार शाम ड्यूटी के दौैरान उस पर गोलू और ऋषभ ने हमला कर दिया। उनके साथ 10 से 12 अन्य लोग भी थे। आरोपियों ने सबके सामने उसे थप्पड़ एवं लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस समय में उसे 66 थप्पड़ रसीद किए गए। मारपीट में उसकी वर्दी फट गई।
आरोपियों की तलाश शुरू
शुक्रवार को घटना से संबंधित करीब छह मिनट का वीडियो वायरल हुआ था। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन