{"_id":"613a67a38ebc3e7fd851a4a4","slug":"two-youths-died-by-drowning-in-the-check-dam-jhansi-news-jhs2039241114","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : चेकडैम में डूबकर दो युवकों की मौत, हादसे से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : चेकडैम में डूबकर दो युवकों की मौत, हादसे से परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 10 Sep 2021 03:31 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 03:31 PM IST
सार
शिवपुरी मार्ग के पास अठौंदना में बने चेकडैम में डूबकर दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, जबकि दूसरा बीते रोज से घर से गायब था। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना कोतवाली इलाके के उन्नाव गेट बाहर निवासी मो. यासीन सब्जी विक्रेता हैं। उनका बेटा सलमान (22) भी सब्जी मंडी के पास ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने अठौंदना चेकडैम पर गया था।
यहां सभी डैम में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान सलमान गहरे पानी में चला गया।
उसे डूबता देख दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। बाद में दोस्तों ने वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं थीं। इसी बीच चेकडैम के दूसरे छोर पर एक अन्य युवक की लाश उतराती नजर आई।
बाहर निकालने पर उसकी शिनाख्त नैनागढ़ शंकर जी के मंदिर के पास निवासी रामस्वरूप के पुत्र रोहित वर्मा (25) के रूप में की गई। मौके पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई शुभम ने बताया कि रोहित शराब पीने का आदी था। वह बुधवार की शाम छह बजे घर से पैसे लेकर निकला था।

उसके बाद से उसका पता नहीं चला।