{"_id":"6140b8f9cf9f6609b245db68","slug":"two-young-man-drowned-in-barua-sagar-waterfall-during-bath-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पिकनिक मनाने गए थे छह युवक, दो बरूआसागर झरने में डूबे, एक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पिकनिक मनाने गए थे छह युवक, दो बरूआसागर झरने में डूबे, एक का शव मिला
Tue, 14 Sep 2021 08:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Sep 2021 08:30 PM IST
सार
झांसी के बड़ाबाजार के रहने वाले आधा दर्जन युवक बरूआसागर झरना में पिकनिक मनाने आए थे। सभी तालाब में नहा रहे थे। इसी बीच दो युवक नहाते समय गहरे पानी में चले गए। दोनों डूब गए
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के बरूआसागर झरना में पिकनिक मनाने गए दो युवक नहाते समय तालाब में डूब गए। उनके डूबते ही वहां हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में गोताखोर मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एक युवक का शव बाहर निकाल लिया गया जबकि दूसरे का कुछ भी अता-पता नहीं चला।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब चार बजे झांसी, बड़ाबाजार निवासी आधा दर्जन युवक बरूआसागर झरना में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सभी तालाब में नहा रहे थे। इसी बीच शिवम गुप्ता (20) पुत्र रवींद्र कुरेले एवं पीयूष वैद्य (21) पुत्र कृष्ण कुमार नहाते समय गहरे पानी में चले गए।
उनको डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दोनों के दोस्त भी बाहर निकलकर भाग गए। काफी खोजबीन के बाद पीयूष का शव तालाब से निकाल लिया गया जबकि शिवम का कुछ भी पता नहीं चल सका। तालाब में गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।