फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two women clashed with each other in front of Baruasagar police station in Jhansi

Jhansi News: थाने के सामने भिड़ी दो महिला फरियादी, बाल खींच-खींचकर एक दूसरे को पीटा

Fri, 13 Oct 2023 10:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Fri, 13 Oct 2023 10:11 PM IST
सार

बरुआसागर थाने के सामने दो फरियादी महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इस दौरान उनके बीच जमकर मारपीट हुई। 
 

विज्ञापन
Two women clashed with each other in front of Baruasagar police station in Jhansi
बरुआसागर थाना झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरुआसागर थाने के सामने दो फरियादी महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इस दौरान उनके बीच जमकर मारपीट हुई। आसपास के लोगों ने दोनों को अलग कराने की कोशिश की लेकिन, दोनों शांत नहीं हुईं। हंगामा होता देख थाने से पुलिस पहुंची तब जाकर दोनों महिलाएं अलग हुईं।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंदिवर नगर निवासी शबनम और गुल्लो के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था। शबनम शिकायत लिखाने के लिए बरुआसागर थाने जा रही थी। शबनम प्रार्थना पत्र लिखवाने के लिए थाने के बाहर एक दुकान पर खड़ी थी, तभी वहां गुल्लो अपने पुत्र इरशाद के साथ आ गईं। थाने के बाहर ही दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलने लगी। इसी बीच इरशाद ने गाली दे दी। इसी बात पर मामला बिगड़ गया और दोनों पक्ष की महिला आपस में भिड़ गईं। उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन


दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं। महिलाओं के बीच मारपीट होती देख वहां लोग इकठ्ठे हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अलग कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों शांत नहीं हुईं। हंगामा होता देख थाने से पुलिस पहुंची, तब जाकर दोनों महिलाएं अलग हुईं। थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया के मुताबिक, शबनम की तहरीर पर गुल्लो उसके बेटे इरशाद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed