फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two wanted criminals, each carrying a reward of 10,000, arrested

Jhansi News: 10-10 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2026 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two wanted criminals, each carrying a reward of 10,000, arrested
दतिया। उनाव थाना पुलिस ने शनिवार को फायरिंग और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन में उनाव पुलिस ने दबिश दी। वांछित आरोपी मोहरसिंह और जितेंद्र उर्फ जित्तू गुर्जर को ग्राम इकारा से पकड़ा गया। इन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तलाशी में उनके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस मिले। फरियादी सत्यम यादव ने चार सितंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने हनुमान मंदिर के पास टिल्लू चोरी की बात पर विवाद किया था। उन्होंने फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed