फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   two vehicle thief arest, 13 bike faund

दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 13 बाइकें बरामद

Sat, 01 Feb 2020 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
two vehicle thief arest, 13 bike faund
झांसी। एसओजी व सदर बाजार थाना पुलिस ने चोरी की 13 बाइकों समेत दो वाहन चोरों को दबोच लिया। सभी गाड़ियां महानगर के अलग-अलग क्षेत्र से चोरी की गई थीं। गाड़ियों को मध्य प्रदेश व राजस्थान में बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने पूछताछ मेें कई और जानकारियां हासिल की हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए थानेदारों को निर्देश दिए गए थे। 30 जनवरी को एसओजी टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह व सदर बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गौतम को सूचना मिली कि सिमराहा जाने वाले मार्ग पर जंगल में कुछ चोरी की बाइकें खड़ी हैं। पुलिस ने दबिश देकर मौके से थाना नवाबाद के मैरी गांव निवासी धर्मेंद्र अहिरवार व थाना टोड़ीफतेहपुर के रेवन गांव निवासी दिनेश यादव को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि सभी गाड़ियां चोरी की हैं। इनको महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों से चुराया गया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह गाड़ियां मध्य प्रदेश और राजस्थान के जिलों में बेचने की तैयारी थी। पुलिस टीम में एसआई जितेंद्र सिंह तक्खर, विश्वनाथ सिंह, दुर्गेश चौहान, शैलेंद्र सिंह, पदम गोस्वामी, प्रदीप सेंगर, विमलेश, विजय राजावत शामिल रहे।
विज्ञापन

दिल्ली से लाए थे मास्टर की
चोरी की गाड़ियों के सभी लॉक मास्टर की (चाबी) से खोले गए। एक वाहन चोर से पता चला था कि दिल्ली में मास्टर- की मिलती है। दिल्ली से मास्टर की खरीदकर लाने के बाद बाइकें चोरी करने लगे। पूछताछ में यह भी पता चला कि पार्क पर खड़ी होने वाली अन्य बाइकें भी इनके निशाने पर थीं। इसकी रैकी भी दोनों कर चुके थे। करीब तीस बाइकें एकत्रित करने के बाद इनको बेचने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed