फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two trucks collide head on on Shivpuri Highway in jhansi one dead

Jhansi: शिवपुरी हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़त, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

Mon, 03 Feb 2025 08:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Feb 2025 08:55 PM IST
सार

पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रकों में फंसे लोगों को निकाला। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे खुलवाने में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
Two trucks collide head on on Shivpuri Highway in jhansi one dead
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार की शाम झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में शिवपुरी हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक ट्रक में सवार शिवपुरी के नरवर निवासी अशोक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी बेबी सिंह पाल गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा दूसरे ट्रक में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रक शिवपुरी की ओर जा रहा था। हाईवे के कट के पास उसका टायर फट गया, जिससे असंतुलित होकर ट्रक सड़क की दूसरी ओर चला गया। इसी दरम्यान उसकी टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रकों में फंसे लोगों को निकाला। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे खुलवाने में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed